जनजातीय गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे

शेयर करें

रायपुर // राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार 15 नवंबर को राज्य की राजधानी रायपुर सहित सभी जिला मुख्यालयों में जनजातीय गौरव दिवस आयोजित किया जा रहा है। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि होंगे। जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण, सांसद एवं विधायक मुख्य अतिथि होंगे। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य के सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी किए है कि जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति विभाग के निर्देशों के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें।

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बिलासपुर में तोखन साहू राज्य मंत्री भारत सरकार मुख्य अतिथि होंगे। इसी तरह से मुंगेली में उप मुख्यमंत्री अरूण साव, राजनांदगावं में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सूरजपुर में मंत्री दयालदास बघेल, बस्तर में मंत्री केदार कश्यप एवं कोरबा में मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि होंगे।

इसी तरह मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सरगुजा में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, धमतरी में मंत्री टंकराम वर्मा, बलौदाबाजार-भाटापारा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग में सांसद विजय बघेल, कबीरधाम में सांसद संतोष पाण्डेय एवं बलरामपुर-रामानुजगंज में सांसद चिंतामणी महाराज मुख्य अतिथि होंगे।

इसी तरह से महासमुंद जिले में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, जशपुर में सांसद श्री राधेश्याम राठिया, जांजगीर-चांपा में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, बीजापुर में सांसद महेश कश्यप, बालोद में सांसद भोजराज नाग, रायगढ़ में सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में विधायक पुन्नूलाल मोहले, सक्ति में विधायक अमर अग्रवाल,  कांकेर में विधायक सुश्री लता उसेंडी एवं मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में विधायक श्री विक्रम उसेंडी मुख्य अतिथि होंगे।

इसी तरह से दंतेवाड़ा जिले में विधायक किरण देव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, बेमेतरा में विधायक गजेन्द्र यादव, कोरिया में विधायक श्रीमती गोमती साय सिंह, गरियाबंद में विधायक गुरू खुशवंत साहेब, कोण्डागांव में विधायक ललित चन्द्राकर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची, नारायणपुर में विधायक नीलकंठ टेकाम और सुकमा में विधायक चौतराम अटामी मुख्य अतिथि होंगे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग
    • September 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को उच्च शिक्षा, कौशल और ज्ञान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में…

    और पढ़ें
    वर्तमान पर फोकस करें, निरंतर सीखते रहें और समाज के लिए योगदान दें – श्री डेका
    • September 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // संत गोबिंदराम शदाणी शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय, रायपुर में वर्ष 2026-27 में नवप्रवेशित छात्राओं का दीक्षारंभ कार्यक्रम आज राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *