यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले चालकों का होगा लायसेंस निरस्त

शेयर करें

भिलाई // ऑपरेशन सुरक्षा के अंतर्गत जिले भर में यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा और यातायात अनुशासन सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न मोर्चों पर सघन अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisements
KWBD

विशेष रूप से विद्यालयीन बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में संचालित स्कूल बसों की व्यापक जांच की जा रही है, जिसमें वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, आपातकालीन खिड़़की, वाहन में लगे कैमरे एवं अन्य सुरक्षा संबंधी प्रावधानों की विस्तार से जांच की गई।

इसके साथ ही शहर के प्रमुख मार्गों पर नो-पार्किंग व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जा रहा है। जहां-जहां सड़कों पर अवैध पार्किंग की स्थिति पाई जा रही है, वहां चालानी कार्रवाई की जा रही है। लगातार नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी की जा रही है।

ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में भी विशेष निगरानी रखते हुए सघन जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की गई है। बिना हेलमेट वाहन संचालन, रैश ड्राइविंग, ट्रिपल सवारी एवं नो पार्किंग जैसे उल्लंघनों पर निरंतर चालानी कार्यवाही की जा रही है।

06 अक्टूबर 2025 को पूरे जिले में की गई कार्यवाही इस प्रकार रही —

• ड्रिंक एंड ड्राइव : 25 मामले
• बिना हेलमेट : 85 मामले
• रैश ड्राइविंग : 15 मामले
• ट्रिपल सवारी : 20 मामले
• नो पार्किंग : 35 मामले
• अन्य उल्लंघन : 173 मामले
कुल चालान : 353, कुल वसूली राशि ₹1,25,000/-

यातायात पुलिस का उद्देश्य नागरिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता और नियमों के प्रति अनुशासन की भावना विकसित करना है।

सभी नागरिकों से अपील है कि सड़क पर सुरक्षा के नियमों का पालन करें, वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएँ एवं बच्चों की सुरक्षा के प्रति विशेष सतर्कता बरतें। आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।

  • Related Posts

    भक्ति, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अनुपम संगम है कांवड़ यात्रा – मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // पवित्र श्रावण मास में राजधानी रायपुर आज भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर नजर आई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुढ़ियारी स्थित मारुति मंगलम परिसर में आयोजित भव्य…

    और पढ़ें
    नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में विकास की नई गति : मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // लंबे समय तक नक्सलवाद के कारण विकास की दौड़ में पीछे रहे बस्तर में अब शांति, विश्वास और विकास का नया दौर शुरू हुआ है। सुरक्षा के…

    और पढ़ें