व्यापारियों ने दिया जामुल बंद को समर्थन

शेयर करें

दुर्ग // छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिरनपुर में जिहादी मानसिकता के लोगों द्वारा हिंदू युवक भुनेश्वर साहू की निर्ममतापूर्वक हत्या एवं आधा दर्जन हिंदुओं पर प्राणघातक हमले के विरोध में सकल हिंदू समाज, व्यापारी संघ एवं विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के द्वारा आव्हानित छत्तीसगढ़ बंद को भारतीय जनता पार्टी ने अपना समर्थन दिया

विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ सम्मिलित होकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जामुल शहर में घूम घूम कर व्यापारियों से आग्रह कर दुकानें बंद करवाई। व्यापारी संघों के सदस्य व्यापारियों द्वारा स्व स्फूर्त दुकानें बंद रखी गई थी।

हिंदू समाज के द्वारा बंद कराया गया। इस बंद में जामुल के समस्त व्यापारिक संगठन के सभी छोटे बड़े व्यापारियों ने अपना समर्थन देकर अपनी दुकानें बंद रखी। बन्द की जानकारी के अभाव में दुकानदार ने अज्ञानता बस अपनी दुकानें खोल ली थी जिनसे आग्रह कर दुकानें बंद करवाई गई। कार्यक्रम का समापन रावण भाटा बाजार चौक में भुनेश्वर साहू को श्रद्धांजलि देकर किया गया ।

आयोजित बंद के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष रेखराम बंछोर, मंडल अध्यक्ष जोगेश्वर सोनी, आकाश सिंह ठाकुर, व्यापारी संघ अध्यक्ष अंजेश अग्रवाल, महामंत्री दुगेश पावर, बंटी गुप्ता, नगर साहू अध्य्क्ष जीवन साहू, सोनू यादव, रामचंद साहू, नूतन वर्मा, अरुण यादव, वीरेंद्र देवांगन, अनुप राय, तुलाराम टंडन, उमेंद्र वर्मा, भानु साहू, मुरली साहू, जीवन साहू , सुभाष पांचाल, बी आर रामटेके, संजय शर्मा, किशन सिंह, विक्की बंछोर, धर्मेंद्र वर्मा, कुलेश्वर वर्मा, वासुदेव गुप्ता, ओमप्रकाश साहू, दीपक सिंह, कृष्णा साहू लेखराम पाल, गौरव पांडे, राजेश साहू आदि हिंदू विचारधारा के कार्यकर्त्ता उपस्थिति थे ।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply