एससी एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन करने का कार्य शुरू

शेयर करें

रायपुर // रायपुर जिले अंतर्गत संचालित सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक एवं आई.टी.आई आदि के प्रचायों, संस्था प्रमुखों, छात्रवृत्ति प्रभारियों एवं उनमें अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसे विद्यार्थियों जो पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं के लिए शिक्षा सत्र 2022-23 हेतु ऑनलाईन पोस्टमैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही का कार्य शुरू हो गया है।

Advertisements
KWBD

यह कार्य http://postmatric.scholarship.cg.inc.in वेबसाईट के माध्यम से ऑनलाईन किया जा रहा है।सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग रायपुर ने बताया कि वर्ष 2022-23 से अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को भारत सरकार, एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा दिये गये निर्देशानुसार NSP पोर्टल scholarshipos.gov.in आवेदन किया जाना है। इस पोर्टल में सफल पंजीयन के पश्चात् आवेदन की शेष जानकारी हेतु छत्तीसगढ़ राज्य पोर्टल http://postmatric.scholarship.cg.inc.in वेबसाइट में आवेदन करना अनिवार्य है। इन दोनो पोर्टल पर आवेदन नहीं करने पर छात्रवृत्ति भुगतान नहीं होगा। उन्होंने बताया की विद्यार्थियों के नवीन एवं नवीनीकरण हेतु ऑनलाईन आवेदन 10 जून से 15 जुलाई तक,  ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने हेतु  25 जुलाई  तक, सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने हेतु  10 अगस्त तक की तिथि निर्धारित की गई है।

  • Related Posts

    युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है और युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा, रचनात्मकता तथा नवाचार की क्षमता ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे…

    और पढ़ें
    विकास योजनाओं को मिले गति, निर्माण कार्य समय-सीमा में हों पूर्ण : केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू
    • August 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सांसद लोकसभा क्षेत्र बिलासपुर एवं केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने आज गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *