हजारों भक्तों ने शहर के 151 मंदिरों से निकाली भव्य ध्वज यात्रा,देश भर से आई झांकी रही आकर्षण का केंद्र

शेयर करें

भिलाई ।। शहर में भगवान श्री हनुमान जी की जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। हजारों की तादाद में पूरे प्रदेश भर से हनुमानजी के भक्त इस आयोजन में शामिल होने भिलाई आए हैं। सिर्फ यही नहीं प्रदेश के प्रत्येक जिले से आकर्षक और मनमोहक झांकियां और डीजे भी इस आयोजन में शामिल हुई है।

सेक्टर 1 मां शारदा मंदिर सहित पूरे शहर के 151 मंदिरों से भव्य ध्वज यात्रा निकाली गई। जिसमें करीब हजारों भक्त शामिल हुए है। इस भव्य यात्रा में आंध्रपदेश की मां भरवा काली ग्रुप,ओढिशा की बालंगीर बैंड,महाराष्ट्र की जगदम्बा ढोल ताशा, राजनांदगांव की अघोरी ग्रुप, बस्तर के माडिया नाचा ग्रुप ने भव्य झांकी की प्रस्तुति दी। सभी ने अपने अपनी कला का प्रदर्शन किया। जो सभी के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।

मंदिरों से भक्त ध्वज लेकर निकलेंगे और पूरे शहर का भ्रमण करते हुए सेक्टर 9 हनुमानजी के मंदिर पहुंचेंगे। जहाँ सबसे पहले भगवान श्री हनुमान जी की भव्य महा आरती की गई। हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके बाद महाप्रसादी का वितरण कर। इस आयोजन में प्रमुख रूप से भिलाई के युवा विधायक श्री देवेंद्र यादव भी शामिल हुए। हजारों भक्त एकसाथ हनुमान चालीसा का पाठ कर शहर के हर परिवार के सुख शांति समृद्धि और खुशहाली की कामना किये।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply