द केरल स्टोरी’ के साथ ‘द कश्मीर फाइल्स’ को दी मात

शेयर करें

मनोरंजन ।। ‘द केरल स्टोरी’ के साथ ‘द कश्मीर फाइल्स’ की भी इन दिनों काभी चर्चा हो रही है. दोनों फिल्मों के विरोध एवं समर्थन, कर रहे हैं। कुछ राज्यों में प्रतिबंधों के पैटर्न और कारोबार से लोग तुलना कर रहे हैं ।

सुदीप्तो सेन निर्देशित फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम है. इसने विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी चर्चित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को मात दे दी है. फिल्म को लेकर विवादों के बीच इस लो बजट फिल्म ने अक्षय कुमार स्टारर ‘सेल्फी’ और कार्तिक आर्यन स्टार ‘शहजादे’ को भी बॉक्स ऑफिस पर पीछे छोड़ दिया है. मार्केट के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने पांचवे दिन यानि 8 मई को 50 करोड़ के क्लब में जगह बना लेने की उम्मीद है ।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : द केरल स्टोरी
डे1 – 5 मई 08.03 करोड़
डे 2 – 6 मई 11.22 करोड़
डे 3 – 7 मई 16.00 करोड़
डे 4 – 8 मई 10.50 करोड़ (अनुमानित)
टोटल 45.75 करोड़

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : द कश्मीर फाइल्स
डे 1 – 11 मार्च 03.55 करोड़
डे 2 – 12 मार्च 08.50 करोड़
डे 3 – 13 मार्च 15.10 करोड़
डे 4 – 14 मार्च 15.05 करोड़
टोटल 42.20 करोड़

शुक्रवार यानी 5 मई को रिलीज ‘द केरल स्टोरी’ ने ओपनिंग डे में 8.3 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. दूसरे दिन 11.22 करोड़, तीसरे दिन यानी 7 मई को फिल्म में 16 करोड़ का कारोबार किया. वहीं चौथे दिन यानि 8 मई को प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने 10.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया. कुल मिलाकर 4 दिनों में फिल्म ने टोटल 45.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया. वहीं ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने 4 दिनों में टोटल 42.20 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया था.

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply