तहसीलदार/नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्रों में बदलाव

शेयर करें

दुर्ग/ कलेक्टर अभिजीत सिंह ने जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पूर्व में जारी आदेशों में आंशिक संशोधन कर जिले अंतर्गत तहसीलदार/नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया है।

जिसके अनुसार तहसीलदार तार सिंह खरे को तहसील कार्यालय धमधा से तहसील कार्यालय बोरी में, तहसीलदार श्रीमती मीना साहू को तहसील कार्यालय पाटन से धमधा में, तहसीलदार रवि विश्वकर्मा को तहसील कार्यालय बोरी से भिलाई-3 में तथा तहसीलदार पवन ठाकुर को तहसील कार्यालय भिलाई-3 से पाटन में पदस्थ किया गया हैं।

इसी प्रकार ना. तहसीलदार धर्मेश श्रीवास्तव तहसील कार्यालय बोरी से पाटन में, ना. तहसीलदार रमाकांत पटेल को तहसील कार्यालय पाटन से बोरी में, ना. तहसीलदार चंद्रशेखर कंवर (परि.) को तहसील कार्यालय भिलाई-3 से अहिवारा में तथा नायब तहसीलदार कुंदनलाल शर्मा को तहसील कार्यालय अहिवारा से भिलाई-3 में पदस्थ किया गया हैं। उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है। 

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की सौजन्य भेंट
    • October 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री देवनानी का…

    और पढ़ें
    देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर हो रहा आयोजन – डॉ.खड़से
    • October 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्य सरकार की एक अनूठी और दूरदर्शी पहल के तहत छत्तीसगढ़ की खेल संस्कृति को एक नया और पेशेवर आयाम देने वाली देश की पहली छत्तीसगढ़ हॉकी…

    और पढ़ें