तहसीलदार ने किया जामुल स्कूल का औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

शेयर करें

दुर्ग // कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत दुर्ग तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता ने विगत को जामुल स्थित शासकीय नवीन पूर्व माध्यमिक शाला (संकुल ढौर) का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शाला के शौचालय में व्याप्त गंदगी को देख तहसीलदार ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और स्कूल प्रबंधन को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने अध्यापन व्यवस्था और मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की भी बारीकी से जांच की। तहसीलदार ने स्वयं कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया और उनसे प्रश्न पूछकर शिक्षा के स्तर को परखा। उन्होंने बच्चों के शैक्षणिक स्तर के साथ-साथ उनके शारीरिक और बौद्धिक विकास पर भी विशेष जोर देते हुए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस निरीक्षण के समय संकुल प्राचार्य, संकुल समन्वयक, वार्ड पार्षद, एसएमसी अध्यक्ष एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    वीबी जी राम जी और महिला एवं बाल विकास विभाग के अभिसरण से 11.69 लाख रुपये में निर्मित हुआ नया आंगनबाड़ी भवन
    • September 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंसेवा की कहानी: पहाड़ी कोरवा बस्ती के नन्हे कदमों को मिला बेहतर माहौल, लालमाटी में नया आंगनबाड़ी भवन बना पोषण और सीखने का केंद्र दूरस्थ जनजातीय बस्ती में बच्चों…

    और पढ़ें
    गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन
    • September 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा रायपुर जिले में संचालित गैर-आवासीय फुटबॉल, तीरंदाजी, हॉकी एवं एथलेटिक्स अकादमी में खिलाड़ियों के प्रवेश (नवीनीकरण एवं नवीन प्रवेश) के लिए…

    और पढ़ें