टाउनशिप एरिया में खुलेगा हमर क्लिनिक, विधायक देवेंद्र यादव ने की पहल

शेयर करें

भिलाई // भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से टॉउनशिप और खुर्सीपार में हमर क्लिनिक खोला जाएगा। यह विधायक देवेंद्र यादव की पहल से शुरू किया जाएगा। शहर में तीन जगह पर हमर क्लिनिक शुरू करने वाले है. पहला सेक्टर 2 पुराना प्राइमरी स्कूल, सेक्टर 7 पुराना मेंटेनेस ऑफिस, खुर्सीपार गौतम नगर में पिएचडी ऑफिस में शुरू किया जाएगा।

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हमर क्लिनिक खोला जाए। ताकि बीएसपी के अधिकारी कर्मचारी सहित आम नागरिकों को भी इसका लाभ मिल सकें। इसके लिए विधायक ने पहल की है। स्वास्थ्य अधिकारी और बीएसपी प्रबंधन के साथ बैठक कर चर्चा भी कर चुके है। लेकिन इसके बाद भी बीएसपी प्रबंधन ने हमर क्लिनिक खोलने के लिए एन ओ सी नहीं दी। साल भर से जनहित के इस योजना को रोक कर रखे रहे। ऐसे में विधायक श्री यादव ने मामले को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया। भिलाई की जनता की बात प्रमुखता से रखी तब जाकर बीएसपी ने एन ओ सी दी।

गौरतलब है कि विधायक श्री यादव की पहल पर पिछली सरकार में ही हमर क्लिनिक खोलने की योजना को शासन ने मंजूरी दे दी थी। कुल 14 करोड़ 6 लाख की स्वीकृति दे दी है। 38 में से सबसे ज्यादा भिलाईनगर में 17 अस्पताल बनाएं जाने की योजना थी । इसमें से तीन को स्वीकृति मिली है। इसी प्रकार दुर्ग में 11, रिसाली में 3, चरोदा में 5, एक निकुम और एक पाटन में बनेगा। जहां क्लिनिक में 5 स्टाफ होंगे। डॉक्टर,नर्स, एमपीडब्ल्यू, चतुर्थ कर्मचारी और डाटा एंट्री ऑपरेटर। इसके अलावा ओपीडी की पूरी सुविधा होगी। रोज डॉक्टर फ्री में इलाज करेंगे। साथ ही दवाइयां,टेस्ट भी फ्री होगा। 7 तरह के टेस्ट और 65 तरह की दवा फ्री मिलती है। आने वाले साल से 14 तरह से टेस्ट और 105 प्रकार की दवा फ्री में देंगे।

हमारे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी लगातार जनता की सेवा करते रहे हैं। अपने कार्यकाल में जनहित में कई योजनाएं बनाई । दाई दीदी क्लिनिक, मोबाइल मेडिकल, जेनरिक दवा जन औषधी केंद्र जैसे योजना लागू किए है। इसी के साथ ही शहर में मोहल्ल क्लिनिक बनाने की योजना हैं। लेकिन बीएसपी एन ओ सी नहीं दे रहा था, पर अब तैयारी हो गया है।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply