स्वास्थ्य शिविर के लिए विशेष मेगा कैंप, 750 स्कूली बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

शेयर करें

भिलाई। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। आयुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देश पर खुर्सीपार के शासकीय स्कूल में आज एक साथ तीनों मोबाइल मेडिकल यूनिट संयुक्त शिविर लगाकर 750 स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। शिविर में जांच कराने आई बालिकाओं को निःशुल्क सेनेटरी पैड भी प्रदान किया गया। शिविर में उपस्थित अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा बच्चों का हिमोग्लोबिन, सिकलिंग सहित ब्लड ग्रुप की जांच की गई और खान पान, रहन सहन और स्वच्छता को अपनाते हुए अपने और परिवार के स्वस्थ्य रहने की जानकारी दी गई।

नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत दो मोबाइल मेडिकल यूनिट और एक दाई-दीदी क्लीनिक संचालित है, जो शासन की मंशा अनुसार स्लम क्षेत्रों में समुचित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने शिविर आयोजित कर रहे है। इसी के तहत आज तीनों मोबाइल यूनिट एक साथ संयुक्त शिविर लगाकर स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण किये। शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे निगम आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे ने भी बीपी, शुगर की जांच कराकर बच्चों को भी जांच कराने प्रेरित किए। एमएमयू के एपीएम ईशान शर्मा ने बताया कि एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन शासकीय स्कूल खुर्सीपार में बाबा बालक नाथ मंदिर के समीप आयोजित किया गया। शिविर में मिडिल, हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी में अध्ययनरत 750 बालक/बालिकाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। शिविर में चिकित्सको द्वारा बच्चों के वजन, हिमोग्लोबिन, सिकलिंग की जांच की गई और आवश्यकता अनुसार दवाई वितरण किया गया। दाई-दीदी क्लीनिक में स्वास्थ्य परीक्षण कराने आई बालिकाओं को निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरण किया गया। स्कूली बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए उनका ब्लड ग्रुप की भी जांच की गई, वहीं हिमोग्लोबिन जांच कराने वाली बालिकाओं के वजन जांच की गई। स्कूल परिसर में आयोजित शिविर में डॉक्टर त्रिशा सिंह ने बालिकाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के उपायों की जानकारी देते हुए हिमोग्लोबिन जांच के महत्व के बारे में बताया तथा डॉ अन्नु दुबे ने अच्छे खान पान के माध्यम से स्वस्थ्य रहने की विस्तृत जानकारी दी। शिविर में एपीएम भावना राजपूत, डाॅ. वजस कुमार वर्मा, फार्मासिस्ट अमित साहू, डी. बोरकर, इंदु राॅय, ओंकार सोनवानी, लैब टेक्निशियन सरिता देवांगन, तुषार गजेन्द्र, अमरिक कुर्रे, नर्स मंजू यादव, तारा देशमुख, विमला टंडन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply