स्वामी आत्मानंद स्कूल सिंघौरी (बेमेतरा), देवरबीजा, थानखम्हरिया, साजा में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

शेयर करें

बेमेतरा // जिला बेमेतरा में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना के अन्तर्गत सत्र 2022-23 से शासकीय उ.मा.वि. देवरबीजा विकासखण्ड बेरला, शासकीय बालक. उ.मा.वि. थानखम्हरिया विकासखण्ड साजा, शासकीय बालक उ.मा.वि. साजा विकासखण्ड साजा एवं शासकीय हाई स्कूल सिंघौरी विकासखण्ड बेमेतरा में उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का संचालन कक्षा पहली से कक्षा 12वीं तक किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इन विद्यालयों में संविदा नियुक्ति/प्रतिनियुक्ति के लिए छ.ग. शासन, स्कूल शिक्षा विभाग रायपुर द्वारा शिक्षकीय एवं गैरशिक्षकीय पदों की स्वीकृति प्राप्त हुई है, स्वीकृत शिक्षकीय पदों की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया जा चुका है। विद्यालयवार संविदा/प्रतिनियुक्ति के पदों का विवरण जिला बेमेतरा के शासकीय वेब-साईट https://bemetara.gov.inपर देखा जा सकता है।

अंग्रेजी माध्यम के उक्त विद्यालयों में विद्यार्थियों की कक्षा पहली से कक्षा 12वी तक की भर्ती ऑनलाईन आवेदन के माध्यम से किया जाएगा। इन विद्यालयों के विभिन्न कक्षाओं में भर्ती हेतु इच्छुक अभिभावक http://cgschool.in/saems/SAEMSIndex.aspx में ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा उक्त जानकारी देते हुए जिले के अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन करने की अपील की गई है।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply