स्वामी आत्मानंद विद्यालय , बेमेतरा में छात्रों के लिए योगाभ्यास के साथ शुरू हुआ समर कैंप

शेयर करें

बेमेतरा // स्फूर्ति भरी एक नई सुबह में योगाभ्यास के साथ स्वामी आत्मानंद शासकीय शिवलाल राठी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय , बेमेतरा में छात्रों के लिए समर कैंप का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन 14 मई 2022 तक होने जा रहा है । इस समर कैंप के आयोजन का उद्देश्य परीक्षा उपरांत बच्चों में आए मानसिक तनाव को दूर करने व उनका मनोरंजन करने के साथ ही साथ उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना भी है । जिससे वे विभिन्न सह- शैक्षणिक गतिविधियों में दक्ष हो सकें । ज्ञात हो की दिनांक 6 मई 2022 को कक्षा पहली से आठवीं तक वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई तथा कक्षा में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुदेशा चटर्जी के द्वारा कक्षा शिक्षक, विषय शिक्षक व पालकों की उपस्थिति में अंग्रेजी भाषा की कहानी की किताब वितरित की गई, ताकि कहानी पठन के प्रति उनकी रुचि बढ़ सके । साथ ही साथ उन्होंने छात्रों को अपना अधिकाधिक समय मोबाईल से हटकर अन्य पाठ्य सहगामी क्रियाओं में देने के लिए निर्देश भी दिए । छात्रों के मानसिक तनाव को दूर करने, नई उमंग जगाने व उनके मनोरंजन के उद्देश्य से विद्यालय परिसर में ” समर कैंप 2022-23 ” का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें कक्षा पहली से कक्षा दसवीं तक के छात्र उत्साह पूर्वक भाग ले रहे हैं । आयोजन की शुरुआत प्रातः काल विद्यालय के व्यायाम शिक्षक अरुण पाल के निर्देशन में योगाभ्यास के साथ प्रारंभ होता है। तत्पश्चात विभिन्न कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से छात्रों का मनोरंजन करने के साथ ही उनके व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास पर भी जोर दिया जाता है । सभी विधाओं में छात्र उत्साह पूर्वक अपनी सहभागिता दिखा रहे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply