स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में आयोजित हुआ ‘स्वागत समारोह’

शेयर करें

रायपुर // स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज शाम यहां राजभवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां शामिल हुईं। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल श्री हरिचंदन को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

समारोह में सांसद सुनील सोनी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक सर्वश्री अमितेश शुक्ल, बृजमोहन अग्रवाल, कुलदीप जुनेजा, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक, राज्य औद्योगिक विकास निगम  के अध्यक्ष नंदकुमार साय, छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, पूर्व सांसद चन्द्रशेखर साहू, सहित जनप्रतिनिधिगण और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

स्वागत समारोह में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, वन विभाग के प्रधान मुख्य वनसंरक्षक व्ही. श्रीनिवास राव, पुलिस महानिदेशक संजय पिल्ले, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू,श्रीमती रेणु जी पिल्लई, राज्यपाल के सचिव श्री अमृत कुमार खलखो, राज्य नवाचार आयोेग के अध्यक्ष विवेक ढांढ, राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह, रेडक्रॉस के जनरल सेक्रेटरी श्री एम. के. राउत, राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष श्री गौतम चौरडिया, पूर्व राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुशील त्रिवेदी, राज्य हिन्दी ग्रंथ अकादमी के पूर्व अध्यक्ष शशांक शर्मा, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतिगण, पद्मश्री से सम्मानित डॉ. ए.टी. दाबके, भारती बंधु, अनुज शर्मा एवं प्रजापिता ब्रम्हकुमारी विश्वविद्यालय की बहनें, पदक प्राप्त पुलिस के अधिकारी, कर्मचारी, दिव्यांग बच्चे, एनसीसी के विद्यार्थी भी उपस्थित थे।

इसके साथ ही समारोह में राज्यपाल के विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव, राज्यपाल के उपसचिव दीपक अग्रवाल, राज्यपाल के परिसहायद्वय निशांत कुमार एवं श्री विवेक शुक्ला, सेना एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि सहित गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में निर्वाचन संबंधी विभिन्न अधिनियमों में संशोधन के प्रस्ताव पर उच्चस्तरीय बैठक संपन्न
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन (अपराध), अधिनियम के प्रस्तावित संशोधनों के संबंध में एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक…

    और पढ़ें
    विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा कार्यशाला का शुभारंभ
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आयुक्त वीबी – जीरामजी एवं संचालक, प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रक्रियाओं की बेहतर समझ…

    और पढ़ें

    Leave a Reply