स्वतंत्रता दिवस के अवसर पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ने 56 प्रधान आरक्षकों की सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नती हेतु योग्यता सूची की जारी।

शेयर करें

दुर्ग // पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, रामगोपाल गर्ग ने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आज दुर्ग रेंज पुलिस के विभिन्न जिलों में पदस्थ प्रधान आरक्षकों की सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति के लिए योग्यता सूची जारी की है। उपरोक्त योग्यता सूची में दुर्ग रेंज के दुर्ग, बालोद, बेमेतरा जिले से कुल 56 प्रधान आरक्षक के नाम शामिल है।

सूची इस प्रकार : –

श्री गर्ग ने बताया कि परीक्षा में दुर्ग रेंज से कुल 166 प्रधान आरक्षक सम्मिलित हुए थे, जिसमे शारीरिक एवं लिखित परीक्षा के उपरांत दुर्ग जिले से 42, बालोद से 09 और बेमेतरा से 05 कुल 56 प्रधान आरक्षकों की योग्यता सूची जारी की गई हैं। इस सूची में दुर्ग रेंज के 56 प्रधान आरक्षकों को प्री प्रमोशन कोर्स उपरांत सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया जाएगा। इसके अलावा जल्द ही आरक्षक से प्रधान आरक्षक की सूची भी जारी की जावेगी।

पुलिस महानिरीक्षक गर्ग ने योग्यता सूची में आने वाले सभी प्रधान आरक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह पदोन्नति उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा के शीघ्र ही आरक्षक से प्रधान आरक्षक की योग्यता सूची भी जारी की जाएगी।

  • Related Posts

    डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के डुमरतराई में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित नवीन थोक बाजार फेस-2 का लोकार्पण किया। इस…

    और पढ़ें
    पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के नाम पर पंडवानी कला के क्षेत्र में प्रतिवर्ष राज्य सम्मान की घोषणा
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर ।। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने वाली पंडवानी की महान साधिका, पद्म विभूषण स्वर्गीय डॉ. तीजन बाई को बुधवार को रायपुर स्थित महंत घासीदास…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *