सुशासन तिहार – 2026 : वार्ड 13 मंगल भवन में जनसमस्या निवारण शिविर संपन्न

शेयर करें

दुर्ग // सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत नगर पालिका जामुल के वार्ड क्रमांक 13 मंगल भवन में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन 19 मई को किया गया जिसमें वार्ड क्रमांक 08, 12, 13, 14, 15 के आवेदकों द्वारा मांग शिकायत संबंधी 81 आवेदन प्रस्तुत किए गए 05 शिकायतों का तत्काल निराकरण किया गया।

इसके अतिरिक्त आयोजित जन समस्या शिविर में दिव्यांग को ट्राई साइकिल वितरण किया गया एवं परिवहन विभाग द्वारा 55 आवेदक को लर्निंग लाइसेंस तत्काल बनाकर वितरण किया, 07 आवेदकों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया, 18 लोगों का आधार अपडेशन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 67 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई वितरण किया गया, 06 आवेदकों का राशन कार्ड एवं प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 03 हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा प्रदान किया गया।

साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं का गोद भराई रस्म कर पोषक तत्व वितरण किया गया। आयोजित शिविर में नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रमाकांत साहू, पाषर्दगण  कविता बिशवाल, रामदुलार साहू, दीपक गुप्ता, के राजू, राम प्यारी वर्मा, नोडल अधिकारी सचिन भागवत, सहायक नोडल अधिकारी हरीश साहू, सहित ब्लॉक स्तर के सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग
    • September 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को उच्च शिक्षा, कौशल और ज्ञान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में…

    और पढ़ें
    वर्तमान पर फोकस करें, निरंतर सीखते रहें और समाज के लिए योगदान दें – श्री डेका
    • September 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // संत गोबिंदराम शदाणी शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय, रायपुर में वर्ष 2026-27 में नवप्रवेशित छात्राओं का दीक्षारंभ कार्यक्रम आज राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य…

    और पढ़ें