भिलाई // सुपेला गदा चौक शराब दुकान हटाने के लिए युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष मदन सेन पारस जंघेल ,शारदा गुप्ता के नेतृत्व में फिर कलेक्टर के पास पहुंचकर शराब दुकान हटाने फिर से ज्ञापन दिया गया दुर्ग कलेक्टर ने समिति के पदाधिकारियों से 10 दिनों के अंदर शराब दुकान हटाने का आश्वासन दिया था ,मदन सेन ने आरोप लगाया कि कलेक्टर भी राज नेताओ की भाषा बोल रहे है एक ओर जिला के आबकारी अधिकारी वर्षो से चल रहे इस आंदोलन के लिए आंदोलन कारियो से आज तक मुलाकात नहीं किए है जबकि आबकारी विभाग के कार्यालय में आंदोलन कारी लगातार संपर्क कर रहे थे ,विभाग के अन्य अधिकारियो से चर्चा कर ज्ञापन सौंपा गया किंतु जिला के आबकारी अधिकारी से वर्ष बीत जाने के बाद भी आज दिनांक तक मुलाकात नहीं हुआ है न ही फोन उठाया है यह दुर्ग जिले का ऐसा अधिकारी है जो किसी का फोन नहीं उठाता है इसे अब तक दुर्ग जिले से अन्यत्र नहीं हटाया गया जबकि जिला के अधिकारी कलेक्टर एस पी हटा दिए गए किंतु आबकारी अधिकारी का नहीं हटना संदेहास्पद है।
मदन सेन आबकारी अधिकारी पर आरोप लगाया की ईडी के डर से आफिस पर चोरी छिपे आकर पांच दस मिनट में चला जाता है अपनी कार भी अन्य जगह खड़ी कर पैदल चलकर आफिस आना जाना करता है ।
युवा शक्ति संगठन लगातार आंदोलन के माध्यम से अवगत कराते आ रहे है, ज्ञात हो की इस शराब दुकान के कारण ही सुमन साहू की हत्या हुई है इस शराब दुकान को हटाने के लिए सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति द्वारा मांग की गई की शीघ्र से शीघ्र शराब भट्ठी को अन्यत्र हटाई जाए फिर भी अब तक लंबे समय बीत जाने के बाद भी शराब दुकान नहीं हटाया गया इस प्रकार शासन प्रशासन द्वारा जनहित के मांगों को अनसुनी किया जाना समझ से परे है युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष मदन सेन ने कहा कि आम जनमानस की भावनाओं का ध्यान रखते हुए शराब दुकान को अन्यत्र हटाया जावे साथ ही आबकारी अधिकारी को अविलंब स्थानांतरण किया जाए जिससे जन हित के मुद्दो का शीघ्र निराकरण हो ।
इस हेतु कलेक्टर को अंतिम पत्र सौप कर मांग की गई।मांग करने वाले में प्रमुख रूप से अध्यक्ष मदन सेन, पारस जंघेल, शारदा गुप्ता, अखिलेश वर्मा, निहाल ठाकुर, बंटी नाहर, अजय गुप्ता, नीशु पांडेय आदि उपस्थित थे।






