भिलाई // अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक परम पूज्य देवकी नंदन ठाकुर महाराज जी का कार्यक्रम आगामी 27अक्तूबर से 2 नंबर तक श्री मद भागवत कथा का आयोजन दिव्य ज्योति सेवा समिति के द्वारा आयोजित की जा रही , कथा का शुभारंभ 26 अक्तूबर को गणेश मंदिर प्रांगण सेक्टर 5 से पूजा अर्चना कर कलश यात्रा प्रारंभ किया जाएगा जो कथा स्थल जयंती स्टेडियम में जाकर समापन होगा , कलश यात्रा में राधा कृष्ण की मनमोहक झांकी सहित बाजे गाजे के साथ कलश यात्रा निकाली जावेगी जिसमे महिलाएं एक रंग पर सुसज्जित रहेंगी समिति द्वारा कलश यात्रा की तैयारी पूरी की जा चुकी है समिति द्वारा सभी सामाजिक बंधुओ , सामाजिक कार्यकर्ता , धर्म संस्थान के सभी प्रमुख गणों एवम नगर के सभी मातृ शक्ति आम जन मानस को कलश यात्रा में समलित होने की अपील की गई है , कलश में हजारों की संख्या में मातृ शक्ति समलीत होंगे ।
साथ ही कथा स्थल में व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक , स्वास्थ चिकित्सा , पेयजल , प्रसाधन सहित 10,हजार लोगो की प्रसादी व्यवस्था हेतु पूरी तैयारी की जा चुकी है जिसमे सैकड़ों स्वयं सेवक एवम मातृ शक्ति कथा को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगी ।
आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रकाश देवांगन , उपाध्यक्ष , सुरेंद्र कुशवाहा, पवन चौधरी , कोषाध्यक्ष संजय खंडेलवाल , प्रदीप श्रीवास्तव, राजेश मथवानी ,प्रशासनिक कार्य प्रभारी मदन सेन, प्रीतम गंधर्व , मोरध्वज वर्मा, राजेश चौधरी, रोहित नायक, जय देवांगन, हरीश देवांगन सहित समिति के पदाधिकारी सदस्य गण कार्य में लगे हुए है।






