29 जून से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए हैं

शेयर करें

दिल्ली // केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में अमरनाथ जी यात्रा के लिए सुरक्षा एवं सुविधाओं की व्यवस्था की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे, केन्द्रीय गृह सचिव, निदेशक, आसूचना ब्यूरो, सेनाध्यक्ष (नामित) लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) के महानिदेशक, जम्मू और कश्मीर के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 

समीक्षा बैठक के दौरान, केन्द्रीय गृह मंत्री ने श्री अमरनाथ जी यात्रा के लिए सुरक्षा एजेंसियों को चौकस रहने और पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करने के आदेश दिए। उन्होंने प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुस्थापित मानक संचालन प्रतिक्रिया तंत्र सहित एजेंसियों के बीच बेहतरीन समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। अमित शाह ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक और बेहतर अनुभव सुनिश्चित करने तथा श्री अमरनाथ जी यात्रा प्रबंधन में पर्यावरण अनुकूल उपाय करने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की ये प्राथमिकता है कि अमरनाथ यात्रियों को सुगमता से दर्शन हों और उन्हें किसी समस्या का सामना न करना पड़े।

जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए यात्रा को सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की है। पिछले साल 4.5 लाख से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र दर्शन किए थे। इस साल यात्रा आगामी 29 जून से शुरू होगी। जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने यात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यापक व्यवस्था की है, जिसमें बिना किसी परेशानी के पंजीकरण, काफिले की आवाजाही, शिविर लगाने की सुविधा, चिकित्सा सुविधाएं, ट्रैक्स को बेहतर बनाना, बिजली एवं पानी की आपूर्ति और मोबाइल फोन कनेक्टिविटी प्रदान करना शामिल है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply