श्री राम हमारे भांचा और छत्तीसगढ़ी परिवारों में भांजों का विशेष स्थान- मुख्यमंत्री

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राम नवमी के पावन पर्व पर रायपुर के चंदखुरी में माता कौशल्या की पूजा अर्चना की। आज दोपहर चंदखुरी पहुँचकर मुख्यमंत्री ने माता कौशल्या के मंदिर में माथा टेका और विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेश के सभी लोगों की खुश हाली और समृद्धि की कामना की।

माता कौशल्या की धरा से देश और प्रदेश वासियों को राम नवमीं के पावन पर्व पर शुभकामनाये दी कौशल्या माता के दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि इस पवित्र स्थान को जन भावनाओ के अनुरूप विकसित किया गया है। मंदिर सौंदर्यीकरण के साथ ज्योति कलश बनाये गए है। उन्होंने कहा कि इस जगह के विकसित होने से धार्मिक के साथ साथ पर्यटन की दृष्टि से भी लोगो को फायदा हुआ हैं। अब रायपुर, दुर्ग भिलाई से लोग वीक एन्ड पर यहाँ आते है,  माता कौशल्या के दर्शन कर पुण्य लाभ लेते है और घूम कर भी जाते है।

श्री बघेल ने पूजा अर्चना के बाद कहा कि माता कौशल्या छत्तीसगढ़ महतारी की बेटी है और इस रिश्ते से छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल और  भगवान राम हमारे भांचा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पारिवारिक ताना बाना में भांजों का विशेष महत्व है। यहाँ भांजों से अलग ही स्नेह और लगाव है । ऐसे में भगवान राम के आदर्शों पर चलते हुए हम सब प्रदेश के विकास और सर्व जन हिताय सर्व जन  सुखाय के लिए काम कर रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम वनवास के दौरान छत्तीसगढ़ में जहाँ जहाँ से गुजरे थे उन स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में राज्य सरकार विकसित कर रही है।
इस अवसर पर गृह गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष  राजमहंत डॉ रामसुंदर दास भी साथ में थे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में हुए शामिल
    • July 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव के समापन सत्र में शामिल हुए। उन्होंने राजधानी रायपुर के एक निजी होटल…

    और पढ़ें
    भाजपा ओबीसी मोर्चा का संभाग स्तरीय प्रबुद्ध जन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न
    • July 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के द्वारा संभाग स्तरीय प्रबुद्ध जन सम्मेलन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन दुर्ग के बायपास रोड में स्थित चौहान इंपीरियल संपन्न हुई आयोजित प्रबुद्ध…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *