जामुल // अहिवारा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डोमन लाल कोडसेवाडा के पक्ष में जामुल पालिका के वार्ड 16 शिवपुरी में वार्ड पार्षद चुम्मन वर्मा अपने समर्थको के साथ वार्ड भ्रमण कर घर घर जाकर मतदाता पर्ची का वितरण किया गया l वही वासियों से भाजपा को वोट देने की अपील की l
श्री वर्मा ने कहा की देश के प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए घोषणा की है। उन्होंने विवाहित महिलाओं के लिए वार्षिक 12 हजार रूपए की आर्थिक सहायता देने का वादा किया है। वहीं किसान भाइयों को दो साल का बकाया बोनस 25 दिसंबर को देने का वादा किया है ये सब पूरा होगा ये मोदी जी की गारंटी है। लेकिन कांग्रेस राज के 5 सालों में भूपेश बघेल दारू वाले कका के नाम से पहचाने जाने लगे। इन लोगों में कोरोनाकाल में दवाई भले न पहुंचाई हो लेकिन घर घर दारू जरूर पहुंचाई है।
जिसमे बूथ अध्यक्ष शिव जंघेल, सचिव रोशन देवांगन , बीएलए 2 मुकेश निर्मलकर, गुलशन साहू , राजेंद्र देवांगन, रवि ठाकुर, श्यामू साहू, खीलेश जंघेल, चंदन साहू , भूपेंद्र कुमार , देवेंद्र चंद्रवंशी व वार्ड वसिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे l











