मृदा के स्वास्थ्य व उसकी उर्वरा शक्ति को बनाये रखने के बताये उपाय

शेयर करें

बेमेतरा // कृषि विज्ञान केन्द्र ढोलिया बेमेतरा द्वारा लीड बैंक बेमेतरा, भारतीय स्टेट बैंक बेमेतरा एवं पारादीप फास्फेट लिमिटेड बेमेतरा के संयुक्त तत्वाधान में आज सोमवार को  ग्राम-झाल के कृषक सभागार में विश्व मृदा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में विश्व मृदा दिवस के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए श्री तोषण कुमार ठाकुर, वैज्ञानिक एवं प्रभारी कृषि विज्ञान केन्द्र बेमेतरा ने कहा कि हमारे स्वस्थ जीवन और सुरक्षित भविष्य के लिए खेती का मूल आधार मृदा के स्वास्थ्य का ख्याल रखना अत्यंत आवश्यक है।

विशिष्ट अतिथि डॉ.टी.डी. साहू मृदा वैज्ञानिक केवीके ढोलिया बेमेतरा ने मृदा के स्वास्थ्य व उसकी उर्वरा शक्ति को बनाये रखने के लिए संभावित पोषक तत्व प्रबंधन के महत्व के बारे में जानकारी दिया। श्री संजय पाठक, सहायक प्रबंधक, जुआरी फार्म, पारादीप फास्फेट एवं मैंग्लोर केमिकल व फर्टीजाइजर लिमिटेड, बेेमेतरा ने कंपनी के विभिन्न बहुउपयोगी उर्वरक एवं जैविक खाद के महत्व व उसके उपयोग विधि के बारे में जानकारी दिया। लीड बैंक बेमेतरा के प्रबंधक संतोष आयाम ने उपस्थित कृषकों को बैंकों में संचालित विभिन्न प्रकार के कृषि ऋण योजनाओं की जानकारी दी साथ ही करूणाकर पटेल, उप प्रबंधक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने मृदा के स्वास्थ्य की देखभाल करने के लिए इस प्रकार के व्यापक जनजागरूकता को आगे बढ़ाने कृषकों को प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम में 40 कृषक व 23 कृषि छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के आयोजन में कृषि विज्ञान केन्द्र, बेमेतरा के वैज्ञानिक डॉ. एकता ताम्रकार, डॉ जितेन्द्र जोशी, डॉ. चेतना बंजारे, डॉ. प्रज्ञा पाण्डेय, डॉ. हेमन्त साहू, शिव कुमार सिन्हा एवं पलाश चौबे की महत्वपूर्ण सहभागिता रही।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    2047 के विकसित भारत की बागडोर युवाओं के हाथों में- केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा है कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में आज की…

    और पढ़ें

    Leave a Reply