सिरसागेट चौक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया

शेयर करें

भिलाई // भारतीय जनता पार्टी चरोदा मंडल द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन सिरसागेट चौक में किया गया l इस अवसर पर मंडल के प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष रेखाराम बंछोर द्वारा वर्तमान सरकार द्वारा शराब के विक्रय में हुए भ्रष्टाचार के विषय में विस्तृत रूप से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया l श्री बंछोर ने बताया कि किस प्रकार कांग्रेस सरकार के द्वारा शराब दुकान में अपना एक अलग काउंटर चलाया जा रहा है ।

इस अवसर पर जिले के मंत्री दिलीप पटेल पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शशिकांत बघेल, अजा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी गुलशन ढींडे में अपने विचार व्यक्त किए तथा वर्तमान सरकार की कारगुजारीओ को बूथ स्तर पर जनता तक पहुंचाने का आवाहन किया कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री मुकेश अग्रवाल तथा आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री परमजीत सिंह द्वारा किया गया।

उपरोक्त कार्यक्रम में चरोदा मंडल के सैकड़ों की संख्या में युवा मोर्चा, महिला मोर्चा तथा मंडल के प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    26 नवंबर को प्रदेशभर में मनाया जाएगा संविधान दिवस
    • November 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुक्रम में छत्तीसगढ़ में 26 नवंबर 2026 को ‘संविधान दिवस’ समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके प्रभावी…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर हैं हमारे कंटेंट क्रिएटर्स : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल में आयोजित छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026 में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा…

    और पढ़ें

    Leave a Reply