श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वरा “एक मुट्ठी दान- श्रीराम के नाम” अभियान चलाया जा रहा है

शेयर करें

भिलाई // श्रीराम जन्मोत्सव समिति, भिलाई द्वारा इस वर्ष भी श्रीरामनवमी के पावन पर्व पर “एक मुट्ठी दान- श्रीराम के नाम” अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज समिति के युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने खुर्सीपार प्रखण्ड के वार्ड 49 में घर-घर पहुंचकर लोगों से प्रभु के नाम दान करने अपील की। इस दौरान लोगों ने बहुत ही हर्ष के साथ प्रभु के नाम पर अन्न दान किया। समिति द्वारा सभी दानदाताओं को भगवा ध्वज भेंट कर श्रीरामनवमी के शुभ अवसर पर आयोजनस्थल पहुंच भोग प्रसाद ग्रहण करने आमंत्रित किया गया।

समिति के युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने बताया कि समिति द्वारा विगत 38 वर्षों से श्रीरामनवमी का यह उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भव्य रूप से मनाया जाता है। 39वें वर्ष में यह आयोजन हम सभी के लिए बहुत खास है क्योंकि हमारा गौरव श्रीरामलला मंदिर पूर्ण हो चुका है और इस भव्य मंदिर में रामलला विराजमान हो गए हैं। श्री पाण्डेय ने बताया कि प्रतिवर्ष श्रीरामनवमी के अवसर पर समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस क्रम में समिति द्वारा इस वर्ष भी “एक मुट्ठी दान- श्रीराम के नाम” अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत भिलाई के प्रत्येक घर से एक मुट्ठी अन्न दान संग्रहित कर भंडारे में उपयोग किया जायेगा। इस भव्य उत्सव में प्रत्येक भिलाईवासी एवं समाज की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। श्री पाण्डेय ने बताया कि 1 से 15 अप्रैल तक समिति के सदस्य विभिन्न प्रखण्डों में घर-घर पहुंचकर लोगों से एक मुट्ठी अनाज दान के रूप में स्वीकार करेंगे।

  • Related Posts

    पीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्थानीय कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) का प्रयास लगातार सफल हो…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर /// स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, की उपस्थिति में स्टेट वेयरहाउसिंग एवं ऐक्सिस बैंक के मध्य सैलरी एम…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *