श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद की ली शपथ

शेयर करें

रायपुर // श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने आज राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित गरिमामय समारोह में छत्तीसगढ़ के नौवें राज्यपाल के रूप में अपने पद की शपथ ली। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री अरूप कुमार गोस्वामी ने उन्हें शपथ दिलाई। राज्यपाल श्री हरिचंदन ने हिंदी में ईश्वर के नाम पर शपथ ली।  इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती सुप्रभा हरिचंदन उपस्थित रहीं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति अरूप कुमार गोस्वामी , विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्यपाल श्री हरिचंदन को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिवादन किया और शुभकामनाएं दी।

समारोह में मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने विश्वभूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त करने के लिए राष्ट्रपति द्वारा जारी वारंट ऑफ अपॉइंटमेंट पढ़ा। शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ और समापन सेरेमोनियल पुलिस बैंड द्वारा बजाए गए राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर राज्य गीत की धुन भी बजाई गई। शपथ ग्रहण के उपरांत राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत,  राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, स्कूल शिक्षामंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, खेल मंत्री श्री उमेश पटेल,  उद्योग मंत्री कवासी लखमा, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, लोक सभा सांसद द्वय अरूण साव एवं सुनील सोनी, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, विधायक कुलदीप जुनेजा, अमितेश शुक्ला, धरमलाल कौशिक, अजय चंद्राकर, बृजमोहन अग्रवाल एवं धनवेंद्र जायसवाल, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, राज्यपाल के सचिव श्री अमृत कुमार खलखो, अपर मुख्य सचिव द्वय श्रीमती रेणु पिल्ले एवं सुब्रत साहू, राज्य नवाचार आयोग के अध्यक्ष विवेक ढांढ, लोकायुक्त टी.पी. शर्मा, उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल अरविंद वर्मा, पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त एम.के राऊत, राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष नीलम चंद सांकला, राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह, विश्वविद्यालयों के कुलपति, मीडिया कर्मी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में निर्वाचन संबंधी विभिन्न अधिनियमों में संशोधन के प्रस्ताव पर उच्चस्तरीय बैठक संपन्न
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन (अपराध), अधिनियम के प्रस्तावित संशोधनों के संबंध में एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक…

    और पढ़ें
    विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा कार्यशाला का शुभारंभ
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आयुक्त वीबी – जीरामजी एवं संचालक, प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रक्रियाओं की बेहतर समझ…

    और पढ़ें

    Leave a Reply