श्री साँईं नाथ जन सेवा समिति दिव्यांग बच्चो के साथ दीवाली मनाया

शेयर करें

भिलाई। श्री साँई नाथ जन सेवा समिति भिलाई के द्वारा स्नेह संपदा विद्यालय(मानसिक विकलांग बच्चो का स्कूल) जाकर वहा उपस्थित मानसिक विकलांग बच्चो के साथ दीपावली पर्व मनाया गया । समिति के सारे सदस्यों व बच्चो ने अपने हाथों से दिये जलाये और साथ ही साथ सुरसुरी,पटाखो का आनंद लेते हुए दीवाली मनाया। उसके पश्चात उन सभी बच्चो को समिति के द्वारा मिठाई खिलाकर दीपावली का महत्व बताया और समिति ने सभी बच्चो को जूते उपहार के रूप दिये स्नेह सम्पदा स्कूल समिति के मांग के अनुसार साँई समिति समय समय पर जरूरत के सामग्री व अन्य सेवा कार्य किया करता है। समिति के अध्यक्ष व अन्य सम्मानित सदस्यों ने वहा उपस्थित सभी लोगो को दीपावली की शुभकामनाएं दिये और अंत मे सभी लोगों को स्वल्पाहार कराया गया।


समिति का उद्देश्य सिर्फ उन बच्चो के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सही मायने में दीपावली मनाना है। और सभी सामाजिक संस्थाओं व आम लोगो से अपील करते है कि जो लोग सक्षम है वे अपने आस पास पड़ोस में इस तरह के जरूरतमंदों को ढूंढकर उसे मदद करे।


इस कार्य में समिति की ओर से एन. एन. राव, संदीप गुप्ता, के. राजू, जी. राजू जी(पार्षद), के. मोहन राव जी, के. डिल्ली राव, व्ही. शेखर जी, विकास जायसवाल, सूरज साहू, पी. यर्रन्ना जी, के. प्रसाद राव, जी. श्रीन कुमार, जी. माधव राव, श्रीनू, के मोहन, के. विजय मूर्ति, लक्की गुप्ता, दीपक गुप्ता आदि उपस्थित हुए।

  • Related Posts

    डीएमएफ की कार्ययोजना में पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना को दें प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा है कि जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) की राशि का उपयोग खनन प्रभावित क्षेत्रों के समग्र विकास और वहां के निवासियों के…

    और पढ़ें
    करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और प्रकृति के प्रति आस्था का जीवंत प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम बनगांव में आयोजित आंचलिक करम पूजा महोत्सव 2026 के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री…

    और पढ़ें

    Leave a Reply