श्रीराम कथा कि तैयारियों का जायज़ा लेने जामुल पहुँचे पुज्य डॉ. अनंताचार्य जी महाराज

शेयर करें

जामुल // 28 दिसम्बर 2025 से 06 जनवरी 2026 तक भगवान श्रीराम जी के ननिहाल छत्तीसगढ़ के पावन नगरी जामुल में आयोजित होने वाली है l

श्रीराम कथा महोत्सव (सनातन उत्सव) की तैयारियों का जायज़ा लेने अनंतश्रीविभूषित परमपूज्य श्रीमज्जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्रीस्वामी डॉ. राघवाचार्य महाराज श्रीधामपीठाधीश्वर (अयोध्या) के कृपा पात्र शिष्य अनंताचार्य महाराज का आगमन जामुल में हुआ l

इस दौरान महाराज अनंताचार्य जी का विभिन्न स्थानों पर ढोल नगाड़ों, फटाकों व पुष्प वर्षा से एवं पुष्प माला पहनाकर स्वागत हुआ, साथ ही जय जय श्री सीताराम, धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो के जयकारे से पूरा नगर गूँजायमान हो उठा, जिसके पश्चात अनंताचार्य जी महाराज ने कार्यक्रम स्थल- शिवपुरी स्टेडियम, कलश यात्रा मार्ग, महाराज जी का निवास स्थान का निरीक्षण किया एवं आयोजन समिति के सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर प्रचार प्रसार की स्थिति, पंडाल, मंच, साउंड, यज्ञशाला आदि के निर्माण आदि विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए आयोजन समिति के सभी सदस्यों पदाधिकारियों के द्वारा अब तक की गई तैयारियों की सराहना की, श्री राम कथा आयोजन में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के उत्साह को देखकर महाराज जी ने कहा कि यह आयोजन भव्यातिभव्य अद्भुत एवं ऐतिहासिक होगा।

  • Related Posts

    वीर जवानों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान से छत्तीसगढ़ में शांति और सुरक्षा का नया अध्याय : मुख्यमंत्री श्री साय
    • October 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के विरुद्ध मिली निर्णायक सफलता हमारे वीर पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों के अदम्य साहस, शौर्य, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान का परिणाम है।…

    और पढ़ें
    ताड़ोकी – रावघाट एवं अभनपुर – कुरूद रेलखंडों का लोकार्पण, रायपुर में आधुनिक इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव मेंटेनेंस फैसिलिटी की आधारशिला
    • October 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में आज एक नया और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव…

    और पढ़ें