ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह (11,111) माता द्वारा , देश व प्रदेश से 101 प्रकार के वाद्य यंत्र के साथ,
जामुल // छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला के जामुल नगर में श्रीधाममठाधीश्वर जगतगुरु रामानुजाचार्य डॉ. स्वामी श्री राघवाचार्य जी महाराज (श्री रामलला जन्म भूमि अयोध्या धाम) के श्रीमुख से 28 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक शिवपुरी जामुल, जिला दुर्ग (छ. ग.) में राम कथा गायी जाएगी, जिसके लिए नगर में लगातार छोटी से बड़ी कई मैराथन बैठकों के पश्चात् शुक्रवार, 25 जुलाई को वार्ड क्रमांक 01 मंगल भवन जामुल में केन्द्रीय समिति (कोर कमेटी) के केवल आमंत्रित सदस्यों की प्रथम महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई ।
बैठक में सर्वप्रथम केन्द्रीय समिति के सदस्यों का तिलक लगाकर गमछा पहनकर स्वागत किया गया,पश्चात भगवान गणेश जी व श्री राम जी की आरती की गई,आरती के पश्चात हनुमान चालीसा पाठ किया गया, बाद आगामी श्री राम कथा आयोजन की समस्त रूपरेखा का विवरण प्रस्तुत किया गया l
28 दिसंबर कलश यात्रा – ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह (11,111) माता द्वारा , देश व प्रदेश से 101 प्रकार के वाद्य यंत्र के साथ l
29 दिसंबर से 6 जनवरी तक राम कथा में – प्रतिदिन 25000 श्रोताओं की बैठक व्यवस्था, 25000 श्रद्धालुओं की निशुल्क भोजन व्यवस्था, वृक्षारोपण- पौधा वितरण ,निशुल्क स्वास्थ्य शिविर,समुचे राष्ट्र से पुज्य संतो,महंतों,कथा वाचकों का श्रीराम कथा पंडाल में मंगलमय पदार्पण, रामायण उत्सव मेला का आयोजन, झूला आदि की व्यवस्था होगी ।
बैठक में सर्वसम्मति से वार्ड प्रभारीयो की नियुक्ति की गई,वार्ड बैठक आरंभ करने के लिए तिथि व स्थान चिन्हित किया गया (11 अगस्त से 20 अगस्त तक वार्ड बैठक आयोजित होगी), जामुल के समीपस्थ 21 गांव को चिन्हित कर मंदिरों में ध्वज स्थापना करने की तैयारी शुरू की गई,सभी समाज प्रमुखों राजनीतिक दलों अन्य विभिन्न संगठनों के प्रमुख से अपने-अपने संगठन में श्री राम कथा बैठक आयोजित करने का आग्रह किया गया ,साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक,व्हाट्सएप,इंस्टाग्राम से अनिवार्य रूप से जोड़ने की रणनीति तैयार की गई ।
साथ ही 25 जुलाई से कार्यक्रम तक (प्रचार प्रसार),सावन के दौरान सभी शिवालयों में बैनर फ्लेक्स लगाना,गणेशोत्सव एवं दुर्गोत्सव में प्रचार हेतु समितियां को प्रेरित करना व पंडालों में फ्लेक्स बैनर लगाना ,100000 (एक लाख) आमंत्रण पत्र वितरण करना,150 नग होर्डिंग दुर्ग अंजोरा से कुम्हारी टोल प्लाजा तक एवं धमधा से पाटन तक एवं सभी रेलवे स्टेशनों में सभी बस स्टैंड में रायपुर एयरपोर्ट के पास लगाना है,प्रदेश के सभी बड़े मंदिरों में डोंगरगढ़, रतनपुर, जतमई घटारानी, राजीव लोचन,भोरमदेव, बालोद गंगा मैया, सिया देवी, धमतरी बिलई माता, कौशल्या माता मंदिर चंदखुरी, आदि सभी बड़े मंदिरों में होल्डिंग लगाना,2000 नग कट आउट,15 000 दीवारों में पोस्टर,20 ई रिक्शा से प्रचार रथ बनाना,स्टीकर कार एवं बाइक के लिए, सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में विज्ञापन ,11,111 ग्यारह हज़ार एक सौ ग्यारह माताओं एवं कोर कमेटी सदस्य, वॉलिंटियर (स्वयं सेवी) सभी नगर वासियों को श्री राम कथा से संबंधित कंटेंट प्रेषित कर प्रतिदिन 50000 से ज्यादा व्हाट्सएप ग्रुपों में पोस्ट करना l
1 नवंबर 2025 से अतिथियों को आमंत्रण पत्र वितरण करना,सभी प्रकार के अनुमति (परमिशन) की तैयारी
1 दिसंबर 2025 से वॉलिंटियरों (स्वयं सेवी)की ट्रेनिंग ,समीक्षा बैठक प्रत्येक सप्ताह आदि तय किया गया । बैठक में सभी केंद्रीय सदस्यों ने (कोर कमेटी मेम्बर) ने अपने अपने विचार व्यक्त किए ।
केंद्रीय समिति के प्रथम बैठक में दिलेश्वर उमरे , जोगेश्वरमल सोनी , श्रीमती सरस्वती बंजारे जिला पंचायत अध्यक्ष, श्रीमती सुनीता चन्नेवार (उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद जामुल), सत्य प्रकाश बंजारे , अनिल बंजारे सरपंच ग्राम खेदामारा, सुरेश मानिकपुरी , केदार राम साहू , लक्ष्मण यादव, जितेन्द्र कुमार साहू, नेतराम साहू , डॉ डी.के. उमरे, कुलेश्वर वर्मा , विकास यादव , राजेश कुमार, विष्णु प्रसाद सिन्हा, परदेसी राम साहू, जनक राम साहू, मन्नू निषाद, अमन शर्मा, रमेश कुमार साहू , धनंजय मिश्रा , मनहरण सिन्हा, ज्ञान सिंह साहू, विनय साहू, राकेश निर्मलकर, सुभाष पांचाल , मीनू ताम्रकार , तुम सिंह, लक्ष्मी नारायण क्षत्रिय, बी.आर.रामटेक, अश्वनी वर्मा, विनय मिश्रा, किशन साहू, अजय निर्मलकर, बसंत उमरे, चंद्र कुमार बर्मन, किशन साहू , बीसे लाल निषाद , एस के त्रिपाठी, हेमंत जँघेल, सोनू यादव, राम कुमार देवांगन, कौशल यादव, सुदर्शन चौधरी जी,श्री हरे मंगल देवांगन, संजय शर्मा , रूपेंद्र पटेल, राम कृष्ण मिश्रा, नरेंद्र साहू, अग्रहित निर्मलकर, रॉबिन ठाकुर, शत्रुहन साहू , विश्वनाथ निषाद, रामदुलार साहू, संजय सेन , बीके सेन, श्रीमती जामवती साहू, श्रीमती मीना वर्मा , श्रीमती रामेश्वरी वर्मा , श्रीमती सरस्वती सोनी , रोशन निषाद, श्रीमती विभा निषाद, श्रीमती गायत्री निषाद, रामेश्वर रामटे, जीवन साहू , सोहन शर्मा, सौरभ तिवारी, उमाशंकर परघनिया, संदीप सिंह, गेंदालाल चौहान, दुलारू राम निषाद, महेन्द्र कुमार सिन्हा, विष्णु यादव , सरस बर्मन, शेषनारायण पटेल, राजेश्वरानंद राजू महाराज, देवेन्द्र शर्मा, इंद्रजीत उपाध्याय, उमेश निर्मलकर, वैभव उपाध्याय , विकास मिश्रा, राहुल निर्मलकर, ईश्वर शर्मा, बॉबीसाहू , गौरव यादव, सीनू सिंह , दीपक कुमार , रूपेश यादव, धीरज निर्मलकर, राहुल निर्मलकर, प्रभु चरण, सागर निषाद, अभिषेक सिंह, गोपी साहू , दीपक साहू, नरेन्द्र साहू , आशु द्विवेदी, निलेश मिश्रा, ओम निर्मल, लोमेंद्र सिंह, उदय ठाकुर, सूरज तिवारी , उत्तम यादव ,यशु निर्मल, नीरज पटेल, मुकेश वर्मा, कुलेश्वर प्रजापति आदि आमंत्रित सदस्यगण उपस्थित रहे l






