श्री राम जन्मोत्सव समिति में नयी नियुक्तियां- मदन सेन बने जिलाध्यक्ष,

शेयर करें

भिलाई // श्रीराम जन्मोत्सव समिति के प्रदेश अध्यक्ष रमेश माने एवं प्रदेश महामंत्री बुद्धन ठाकुर की अनुमति से कोर ग्रुप की सहमति तथा युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय की अनुशंसा से समिति के अहम पदों पर नए सदस्यों की नियुक्ति की गई है। इसमें जिलाध्यक्ष के साथ ही महिला शाखा अध्यक्ष एवं युवा शाखा के महामंत्री व प्रखण्ड में अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि सनातन धर्म के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रामभक्त सदैव पूरी श्रद्धा के साथ कार्य कर रहे हैं। समिति के विस्तार एवं सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के मद्देनजर समिति में अहम पदों पर नियुक्तियां की जा रही है जिसके तहत प्रवीण पाण्डेय प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, विष्णु पाठक, रविन्द्र भगत, योगेन्द्र पाण्डेय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मुरलीधर अग्रवााल को मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। इसी क्रम में मदन सेन को जिलाध्यक्ष, बसंत प्रधान, जोगिंदर शर्मा व अरविंद वर्मा को महामंत्री एवं दिलीप केशरवानी को जिला सह-कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष पद पर कुलेश्वर प्रसाद साहू, केम्प प्रखण्ड अध्यक्ष गिरगेश पाण्डेय एवं मुकेश पाण्डेय को रिसाली का प्रभारी नियुक्त कियाा गया है।

महिला शाखा अध्यक्ष और युवा शाखा महामंत्री की हुई नियुक्ति
श्री पाण्डेय ने बताया कि समिति की महिला शाखा अध्यक्ष के रूप में श्रीमती शीला बाघमारे एवं महामंत्री पद पर मेघा कौर व गीतांजलि की नियुक्ति की गई है। वहीं युवा शाखा महामंत्री पद पर सागर शुक्ला, प्रकाश यादव, अंजय पाण्डेय व कन्हैया की नियुक्ति की गई है। समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी से समिति की रीति- नीति के अनुरूप कार्य करने एवं धर्म रक्षा, जनजागरण सहित सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के प्रति समर्पित होकर कार्य करने आव्हान किया। श्री पाण्डेय ने कहा कि समिति के विस्तार के क्रम में आगे भी और पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    सौर ऊर्जा बनेगी ग्राम पंचायतों की समृद्धि और आत्मनिर्भरता का आधार : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि गांवों की वास्तविक आत्मनिर्भरता तभी संभव है, जब ग्राम पंचायतों के पास विकास कार्यों के लिए आय के अपने स्थायी…

    और पढ़ें
    दूरस्थ अंचलों के हर गांव तक विकास और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ वनांचलों और अंतिम छोर पर बसे गांवों तक विकास का लाभ पहुंचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता…

    और पढ़ें

    Leave a Reply