श्री नारद जयंती पर पत्रकारों का श्रीफल देकर सम्मानित किया गया

शेयर करें

बेमेतरा // कवर्धा विश्व संवाद केंद्र रायपुर छत्तीसगढ़ प्रचार विभाग जिला -कबीरधाम (दुर्ग) द्वारा श्री नारद जयंती का आयोजन होटल सेलीब्रेशन इन रायपुर रोड, कवर्धा में किया गया। नारद जयंती के मुख्यवक्ता श्रीमति प्रिंयका कौशल वरिष्ठ पत्रकार एवं स्थानीय संपादक भारत न्यूज एक्सप्रेस रायपुर, अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार वेद तिवारी, रवि वर्मा जिला सह कार्यवाह, बोधी राम निषाद दुर्ग विभाग प्रचार प्रमुख ने नारद जी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वेद तिवारी ने कहा कि नारद जयंती को हम सभी पत्रकारों बंधुओं को बडे धुमधाम से मनाते रहना चाहिए।

मुख्य वक्ता श्रीमति प्रियंका कौशल ने कहा कि पत्रकारिता समाज का दर्पण होती है, जो समाज में घटित घटनाओं को उजागर करती है और लोगों को जागरूक करती है। भारतीय संस्कृति में प्रथम पत्रकार के रूप में ऋषि नारद माने जाते है। वे देवताओं और मानवों के बीच, देवताओं और दानवों के बीच संवाद का माध्यम थे। वर्तमान समय में पत्रकारिता ने तकनीकी और सैद्धांतिक दृष्टिकोण से बहुत प्रगति की है।

आज की पत्रकारिता बहुत बदल गई है फिर भी ऋषि नारद की पत्रकारिता ध्रुव तारे के समान उच्च आदर्शो का पथ प्रदर्शक है। आज की पत्रकारिता चुनोतियों से परिपूर्ण कंटकाकीर्ण मार्ग है, फिरभी समाधान का मार्ग खोजना होगा। नारद जी के बताए चार बातों पर हमें अवश्य चलाना चाहिए। नारद जयंती के कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारो का श्रीफल देकर सम्मान अतिथियों के द्वारा किया गया।

नारद जयंती कार्यक्रम का मंच संचालन कपिलदास मानिकपुरी, एकल गीत परसराम चंद्रकार, संजय धुर्वे ने नारद जयंती कार्यक्रम का अभार व्यक्त किया। कवर्धा के दैनिक समाचार पत्रों के पत्रकार, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,वेब न्यूज पत्रकारो यशवंत झारिया, जितेन्द्र तिवारी, प्रकाश तिवारी, बसंत नामदेव, रुपेश चंद्रवंशी, संजय तिवारी, हिमांशु ठाकुर,सुरज मानिकपुरी,रवि मानिकपुरी, राहुल सिन्हा के साथ संदीप साहू कवर्धा नगर प्रचार प्रमुख, शत्रुहन ठाकुर, धीरज जाजड़ा,ललित ठाकुर, नकुल पनागर, परस साहू, फुलेश्वर पोर्ते, ओम साहू,रिषभ सारथी, तरुण साहू,अतुल पाण्डेय आदि ने नारद जयंती कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    इबोला वायरस रोग की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु मॉकड्रिल आयोजित
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // विश्व स्तर पर इबोला वायरस रोग के प्रसार की वर्तमान स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए भारत सरकार द्वारा इबोला वायरस रोग की रोकथाम, नियंत्रण एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया…

    और पढ़ें
    मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण प्रारंभ, 12 नवम्बर से 11 दिसम्बर तक दावा आपत्ति दर्ज कराने का मिलेगा अवसर
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम, 4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन दुर्ग // भारत निर्वाचन आयोग…

    और पढ़ें

    Leave a Reply