भूपेश बघेल ने आज रामानुजगंज विधानसभा का किया दौरा

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 4 मई से प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर आमजनों से भेंट-मुलाकात कर रहे हैं। मुख्यमंत्री इस दौरान प्रदेश की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का जमीनी स्तर पर अवलोकन कर रहे हैंे। भेंट-मुलाकात के दूसरे दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रामानुजगंज विधानसभा के दौरे पर रहे। मुख्यमंत्री हर दिन प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के किन्ही तीन गांवों में जा रहे हैं। इस क्रम में मुख्यमंत्री बघेल आज ग्राम डौरा और सनावल पहुंचे।     
मुख्यमंत्री बघेल अपने इस दौरे में आम लोगों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों से चर्चा कर रहे हैं और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक भी ले रहे हैंे। वे दौरे में गांवों, तहसील कार्यालयों, पुलिस थानों, जनपद कार्यालयों, स्कूलों, आंगनबाड़ियों, स्वास्थ्य केंद्रों के कामकाज तथा सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत अधोसंरचनाओं की उपलब्धता का जायजा ले रहे हैं। साथ ही ग्रामीणों, प्रमुख व्यक्तियों एवं जनप्रतिनिधियों के प्रत्यक्ष भेंट एवं चर्चा कर उनसे फीडबैक, अभिमत एवं आवश्यक सुझाव ले रहे हैं। वे उसी विधानसभा क्षेत्र में रात्रि विश्राम भी कर रहे हैं।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply