दुकानदारों को नाली और सड़क को अतिक्रमण से मुक्त रखने मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने दिए निर्देश

शेयर करें

जामुल // नगरीय प्रशासन मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव के निर्देशानुसार नगर पालिका जामुल में विकास और स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमति सीमा बक्सी के नेतृत्व में वार्ड 07  एवं नंदिनी रोड पर सुबह निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में उप अभियंता के ऐन ताम्रकार, पी.आई.यू. गौरव केशरवानी, राजस्व और सफाई प्रभारी सहित टीम शामिल रही।

निरीक्षण के दौरान मेन रोड के दुकानदारों को नाली और सड़क को अतिक्रमण से मुक्त रखने, सामान व्यवस्थित तरीके से रखने और गीला-सूखा कचरा अलग-अलग करके रिक्शे में देने के निर्देश दिए गए। नागरिकों को यह भी समझाया गया कि सेप्टिक टैंक का ओवरफ्लो नालियों में डालने पर जुर्माना लगाया जाएगा। सफाई प्रभारी को निर्देश दिया गया कि वार्ड और सड़क किनारे पड़े मलबे को तुरंत साफ किया जाए। पी.आई.यू. द्वारा व्यावसायिक क्षेत्र में ट्वीबिन लगाने की योजना पर चर्चा की गई।

साथ ही टीम द्वारा जी.व्ही.पी. प्वाइंट के सौंदर्यीकरण के लिए लैंडस्केपिंग, पार्किंग और मिनी गार्डन विकसित करने की योजना बनाई गई। उप अभियंता ने क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अभियान का उद्देश्य नगर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना है, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस प्रयास की सराहना करते हुए स्थानीय नागरिकों ने सहयोग का आश्वासन दिया।


  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply