शिक्षक नगर में विराजे गणपति महाराज, महाआरती में शामिल हुए महापौर

शेयर करें


समिति द्वारा गणपति महाराज को लगाया 51 किलो लड्डू का भोग:

दुर्ग। 19 सितम्बर,सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति द्वारा 56 वे गणेशउत्सव वार्ड 07 में शनिवार आज शाम को महापौर धीरज बाकलीवाल ने श्री गणेश पंडाल महाआरती में पहुँचकर भगवान श्री गणेश जी की पूजा अर्चना की इस मौके पर स्थानीय पार्षद ऒर एमआईसी सदस्य मनदीप सिंह भाटिया पूर्व पार्षद आशुतोष सिंह राणा, शहर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष फतेह सिंह भाटिया,समिति के संरक्षक सदस्य राजेंद्र रामटेके, दिनेश नलोडे,दानेश्वर वर्मा, कौशल किशोर सिंह, कृष्ण कुमार सोनी,प्रवीण सोनी,खिलेंद्र परगनिहा, रूपेश सोनी,अनुराग मिश्रा,कमल सोनी ,गिरीश साहू,सत्येंद्र भारद्वाज,नरेंद्र अग्रवाल, रितुराज सोनी(शिबू),मयंक भारद्वाज, गितांश नायडू,राम मिश्रा, प्रभात तिवारी एवं समिति के सभी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद थे।

Advertisements
KWBD


महापौर धीरज बाकलीवाल पार्षद समेत वार्ड के नागरिकों के साथ पूजा अर्चना कर शिक्षक नगर में विराजमान श्री गणेश जी की पूजा अर्चना कर सुख शांति समृद्धि की प्रार्थना की गई। इस कार्यक्रम के मौके पर उन्होंने नागरिको से अपील करते हुए कहा कोरोना महामारी से बचने के लिए सुरक्षा कवच वैक्सीन लगवाए और समय समय पर सेनेटाइजर का उपयोग अवश्य करें मास्क लगाए सुरक्षित रहे।


शिक्षक नगर के नागरिकों ने एक साथ मिल कर शनिवार शाम को गणेशोत्सव मनाया। गणेश उत्सव में पूजन का आयोजन किया, महापौर धीरज बाकलीवाल ने वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य मनदीप सिंह भाटिया के साथ पूजन में हिस्सा लिए। वार्ड वासियो ने गणेश पंडाल में पहुचकर अपने परिवार के साथ गणेश वंदना की। इस दौरान महापौर ने कहा कि हम सभी को अपने बच्चों को भारत में गणेश चतुर्थी के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताना चाहिए और उनमें आध्यात्मिकता और देशभक्ति के मिश्रण को विकसित करना चाहिए।

  • Related Posts

    श्रम विभाग द्वारा निष्क्रिय निर्माण श्रमिक पंजीयनों के नवीनीकरण हेतु पोर्टल पुनः खुला
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल, श्रम विभाग द्वारा प्रदेश के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। ऐसे निर्माण श्रमिक…

    और पढ़ें
    स्वतंत्रता दिवस समारोह में दुर्ग पुलिस के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 47 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
    • August 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रथम बटालियन, भिलाई में आयोजित समारोह में माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा जिला दुर्ग पुलिस के उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *