शंखनाद यात्रा में वैशाली नगर विधानसभा पहुंचे जिला अध्यक्ष,जनता की समस्याओ हुए रूबरू

शेयर करें

भिलाई ।। भाजापा भिलाई जिला अध्यक्ष  ब्रजेश बिचपुरिया  के नेतृत्व में शंखनाद यात्रा तीसरे दिन भी जारी रखते हुए कार्यक्रम की शुरुआत अंबेडकर चौक में अंबेडकर जी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर प्रारंभ हुई । जिसमे वार्ड क्रमांक 14, 15 ,20, 21 ,22, 23,24,25 एवं 26 का दौरा किया।

आज इस यात्रा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे ने भी शिरकत की और आम नागरिकों से मिलने जन जन के द्वार तक पहुंचे इस यात्रा अंबेडकर चौक से प्रारंभ होकर शांति नगर वैशाली नगर जवाहर नगर एवं अटल आवास के अंदरूनी हिस्सों में भ्रमण की व आम नागरिकों की समस्याओं से रूबरू हुए अटल आवास क्षेत्र में भारी गन्दगी देखने को मिली लोगों ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि आज भी उन्हें पीने का पानी तक साफ नहीं मिल पा रहा है लोग गन्दगी में जीने के लिए मजबूर हैं भाजपा जिलाध्यक्ष ने लोगों को बताया कि वह आम नागरिकों की समस्याओं से रूबरू होने के लिए ही आए हैं एवं उसकी निराकरण के लिए आम आदमी के सहयोग से भारतीय जनता पार्टी निगम प्रशासन के खिलाफ एक जंगी प्रदर्शन करेगी आम नागरिकों ने भी जिलाध्यक्ष  को भरोसा दिया।

उन्होने कहा कि वह भी भारतीय जनता पार्टी के साथ इस लड़ाई में शामिल होंगे और भाजपा के सहयोग से अपनी समस्याओं का निराकरण करवाएंगे इस यात्रा के दौरान आज दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद  विजय बघेल भी उपस्थित हुए और उन्होंने भी पदयात्रा में भाग लेते हुए आम नागरिकों से मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा और उनकी समस्याओं से अवगत हुए।

यात्रा के दौरान मंडल अध्यक्ष, स्थानीय पार्षद छाया पार्षद वार्ड स्तर के कार्यकर्ता युवा मोर्चा और महिला मोर्चा सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे।

  • Related Posts

    शिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की मनमोहक महफिल, पंडवानी से लेकर फ्यूजन बैंड तक कलाकारों ने बिखेरा कला का जादू
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मेला मैदान का शिल्पग्राम मंच रविवार को लोककला, संगीत और नृत्य के अद्भुत संगम का साक्षी बना। कहीं…

    और पढ़ें
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पूरा कर रही हमारी सरकार, जनकल्याणकारी योजनाओं से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प ही विकसित भारत के निर्माण को नई गति प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply