शक्ति वंदन कार्यक्रम में 195 महिला स्व सहायता समूह हुई सम्मानित

शेयर करें

भिलाई // शक्ति वंदन कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल ने कहा कि महिलाओ के उत्तरोतर प्रगति के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओ का संचालन किया जा रहा है। योजना का लाभ हर महतारी को मिले इसके लिए महिला स्व सहायता समूह को धरातल पर काम करना होगा।

डाॅ. भीमराव अम्बेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन बैकुण्ठधाम में शक्ति वंदन अभिनंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सांसद विजय बघेल, भिलाई भाजपा के अध्यक्ष महेश वर्मा, महामंत्री योगेन्द्र सिंह, जोन अध्यक्ष जलांधर सिंह, वार्ड पार्षद एन शैलजा, पार्षद संतोष मौर्य की उपस्थिति में 195 महिला स्व सहायता समूह एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करने वाले 11 एन.जी.ओ. को सम्मानित करते हुए सांसद ने प्रतिक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं श्रीफल प्रदान किया। सभा स्थल पर महिलाओ की भीड़ ने कार्यक्रम का खूब मजा लूटा, महिला कलाकारो ने नृत्य एवं गीत की प्रस्तुति भी दी।

कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता डी.के.वर्मा, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रीति सिंह, जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, सहायक अभियंता आलोक पसीने, रमेश साहू, स्वीटी कौशिक, अमिल मिश्रा, अशोक मंडल, विजय शुक्ला, दिलीप शुक्ला, रूपराम साहू, अमन सोनकर, रेखराम बंछोर, उपासना साहू, प्रकाश गेडाम, कांति वर्मा, दीपक गुप्ता, सुरूती घोष, गीता विश्वकर्मा, शरला आचार्य, लता यादव, सहित अन्य नागरिकगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply