शहीद जवानों को छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से मंत्री श्री वर्मा ने दी श्रद्धांजलि

शेयर करें

नक्सलियों के लगाए बारूदी सुरंग में हुआ था विस्फोट

रायपुर ।। खेलकूद, युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने नारायणपुर जिले में शनिवार को हुए एक बारूदी सुरंग विस्फोट के कारण शहीद हुए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के दो जवानों को आज माना स्थित चौथी बटालियन परिसर पहुंचकर छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से श्रद्धांजलि दी। मंत्री टंकराम वर्मा ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद कहा कि हमारी सरकार राज्य को नक्सलियों से मुक्त करने के लिए काम कर रही है। बीते 9 महीने में नक्सलियों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित अभियान के चलते नक्सलियों के हौसले पस्त हो गए हैं और अपने अस्तित्व को बचाने के लिए इस तरीके की कायराना हरकत कर रहे हैं।

गौरतलब है कि नारायणपुर जिले में नक्सलियों द्वारा बिछाई गई एक बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से आईटीबीपी के जवान श्री अमर पंवार और के. राजेश शहीद और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। शहीद हुए जवान 53वीं बटालियन के थे। शहीद जवान अमर पंवार महाराष्ट्र के सतारा और के. राजेश आंध्र प्रदेश के कडप्पा के रहने वाले थे। उनके पार्थिव शरीर को विशेष विमान से उनके पैतृक स्थानों पर ले जाया गया है।

  • Related Posts

    जोगीमारा गुफा शिलालेख एवं हाथीपोल का किया अवलोकन
    • June 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ऐतिहासिक एवं रामवनगमन पर्यटन परिपथ से जुड़े रामगढ़ में आयोजित दो दिवसीय “रामगढ़ महोत्सव-2026” के समापन…

    और पढ़ें
    फॉरेस्ट रेस्ट हाउस “राम वाटिका” में स्थापित भगवान श्री राम की प्रतिमा को नमन कर प्राप्त किया आशीर्वाद
    • June 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने सरगुजा प्रवास के दौरान विकासखंड उदयपुर स्थित रामगढ़ के फॉरेस्ट रेस्ट हाउस “राम वाटिका” में स्थापित भगवान श्री राम की…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *