सिलाई मशीन दिये जाने का दिया भरोसा

शेयर करें

राजनांदगांव // कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा आज जनपद पंचायत राजनांदगांव के ग्राम पंचायत घुमका पहुंचकर यहां गौठान से जुड़ी महिला समूह द्वारा की जा रही गतिविधियों से मुखातिब हुए। उन्होंने इस दौरान यहां महिलाओं द्वारा स्कूली बच्चों के लिए की जा रही सिलाई का काम देखा। इस दौरान कलेक्टर से महिला समूह की महिलाओं ने अतिरिक्त सिलाई मशीन की मांग रखी। जिस पर कलेक्टर ने तत्काल सहमति देते हुए अतिरिक्त सिलाई मशीन उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। यहां गौठान में महिला समूह द्वारा मसाला उत्पादन का कार्य भी बखूबी किया जा रहा है। इस पर कलेक्टर ने महिला समूह को उनके कार्य में और अधिक दक्ष और आसान बनाने के लिए उद्यानिकी विभाग से मसाला उत्पादन पैकेजिंग मशीन दिए जाने कहा। जिस पर महिला समूह ने कलेक्टर का ताली बजाकर अभिवादन किया। कलेक्टर ने महिला समूह को प्रेरित करते हुए कहा कि महिला समूह को अब एक सुनहरा अवसर मिला है। जिससे अपने घर गृहस्थी के काम के साथ ही अपने हुनर को प्रदर्शित कर रही हैं। महिला समूह को घर गृहस्थी के काम के साथ ही आमदनी अर्जित करने का एक मजबूत आधार और रास्ता मिला है। उन्होंने महिला समूह के प्रयासों की प्रशंसा की। साथ ही महिला समूह से कहा कि यहां बने उत्पाद काफी अच्छी गुणवŸाा के हैं। उन्होंने इसे सी-मार्ट के माध्यम से भी विक्रय के लिए कहा।

महिला समूह बनाएगी एलईडी बल्ब-

ग्राम पंचायत घुमका की गौठान से जुड़ी महिला समूह एलईडी बल्ब बनाने जा रही है। इसके लिए महिला समूह को एक निजी एलईडी बल्ब कंपनी से टाई अप किया गया है। संबंधित एजेंसी द्वारा महिला समूह को एलईडी बल्ब बनाने की मशीन उपलब्ध कराया गया है। साथ ही एलईडी बल्ब बनाने में उपयोग में आने वाली सभी प्रकार के रॉ- मटेरियल कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। महिला समूह के द्वारा बल्ब की फिटिंग सहित अन्य जरूरी कार्य किया जाएगा। इसके लिए महिला समूहों को कंपनी द्वारा प्रत्येक बल्ब के हिसाब से एक निश्चित राशि का भुगतान किया जाएगा। यह कार्य महिलाओं के लिए सुविधाजनक और लाभकारी भी साबित होगा। कलेक्टर सिन्हा ने महिलाओं को इस कार्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश चंद्राकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में लोक भवन से ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ
    • August 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज देशभर में प्रारंभ हुए ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में राज्य…

    और पढ़ें
    नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य में सतत प्रशिक्षण, मॉनिटरिंग और तकनीकी क्षमता विकास पर विशेष जोर
    • August 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // वर्तमान समय की आवश्यकताओं और बदलती चुनौतियों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए नए आपराधिक कानून भारत की न्याय व्यवस्था में ऐतिहासिक परिवर्तन के वाहक बने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *