जामुल ।। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है इसी क्रम में आज जामुल नगर पालिका के अन्तर्गत शासकीय नवीन पुर्व माध्यमिक शाला देवनगर जामुल वार्ड नंबर 10 स्कूल परिसर में व्रक्षारोपण किया गया ।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर, वार्ड पार्षद रामप्यारी वर्मा कविता विस्वाल, संजय शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष, रुपेशवरी वर्मा महिला मोर्चा जामुल मंडल अध्यक्ष, सरिता वर्मा, ज्योति निर्मलकर, प्रधान पाठक एम आर गावरे, शिक्षक पी के साहु, महेश कुमार डहरिया, शिक्षक एल बी सर, रामेश्वरी पटेल सफाई कर्मचारी, स्कूल के विद्यार्थी, आदि गणमान्य नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित थे।





