सेक्टर 02 तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने लिया जायजा, कार्य में प्रगति लाने के दिए निर्देश -एक करोड़ 44 लाख की लागत से हो रहा है तालाब का विकास

शेयर करें

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के सेक्टर 02 स्थित तालाब का वृहद स्तर पर सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। एक करोड़ 44 लाख की लागत से विकसित हो रहे तालाब का आज निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने जायजा लिया, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की कार्य में प्रगति लाए और गुणवत्तापूर्ण काम हो, उन्होंने कहा कि काम की क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। तालाब को आकर्षक बनाने के लिए लैडस्केपिंग, ओपन जिम, खेलकूद सामग्री, रात्रि में रंगीन लाइट व भव्य प्रवेश द्वार के साथ ही पेयजल की भी व्यवस्था होगी। उल्लेखनीय है कि सेक्टर 2 तालाब में श्रद्धालुओं द्वारा छठ पर्व का आयोजन किया जाता है। निरीक्षण के दौरान पूर्व एमआईसी सदस्य नीरज पाल, धर्मेंद्र यादव, हरीश सिंह, मदर टैरेसा नगर की जोन आयुक्त ऐशा लहरें, सहायक अभियंता राजकुमार साहू एवं उप अभियंता प्रिया खैरवार मौजूद रहे!


दो भव्य प्रवेश द्वार, रोशनी के साथ पेयजल एवं बैठक की भी व्यवस्था होगी –


जोन 03 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 02 तालाब के सौंदर्यीकरण के तहत तालाब के प्रवेश द्वार से पार्किंग के लिए सीमेंटीकरण कार्य किया गया है , रंगीन पेवर ब्लाॅक, ग्रीनरी के लिए लैण्डस्केप किया जाएगा। दो भव्य प्रवेश द्वार बनाया जाएगा जिसमें से एक प्रवेश द्वार तैयार हो चुका है। बैठक व्यवस्था के लिए सीटिंग गैलरी निर्माण किया जा चुका है, चारों ओर कंपाउंड वॉल बनाया गया है, चैनलिंक फेंसिंग किया गया है, रंग बिरंगी पेवर ब्लॉक लगाया जा रहा है इसके साथ ही तालाब परिसर में आने जाने वालों के लिए पेयजल की बेहतर व्यवस्था के लिए बोर खनन, मनोरंजन के तहत बच्चों के खेलने के लिए खेल सामग्री तथा ओपन जिम, रात्रि में रोशनी के लिए सजावटी रंगीन लाइट लगाई जाएगी। वातावरण को हरा भरा बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण सहित अन्य कार्य भी किए जाएंगे।

  • Related Posts

    शाही दशहरा-नवरात्रि समारोह को मिली राजकीय गरिमा, राज्यपाल रमेन डेका होंगे शामिल
    • October 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भिलाई के शाही दशहरा मैदान, सिविक सेंटर में आयोजित होने जा रहे भव्य शाही दशहरा एवं नवरात्रि समारोह को इस वर्ष विशेष गरिमा मिलने जा रही है।…

    और पढ़ें
    पवन साय बोले—घर-घर संपर्क से जीतें विश्वास; अखिलेश सोनी ने 70 वार्डों में कमल खिलाने का दिया आह्वान
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला भिलाई ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भिलाई नगर निगम के सात मंडलों की बैठक मंगलवार को कला…

    और पढ़ें

    Leave a Reply