सीनियर सेकेंडरी सेक्टर 10 स्कूल की अलुमनी एसोसिएशन का पदभार ग्रहण समारोह संपन्न

शेयर करें

भिलाई। सीनियर सेकेंडरी सेक्टर 10 स्कूल की अलुमनी एसोसिएशन का पदभार ग्रहण समारोह भिलाई होटल के कॉफी हाउस में संपन्न हुआ । इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य अरविंद कुमार वर्मा थे । विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राचार्य सुमित्रा सरकार भी शामिल हुई । पदभार ग्रहण समारोह में मुख्य रूप से अध्यक्ष पद की शपथ विल्सन मेमन ,उपाध्यक्ष पद पर डॉ प्रदीप चौधरी , सेक्रेटरी विनय पितंबरन, ज्वाइंट सेक्रेट्री सविता तिवारी , कोषाध्यक्ष सी ए राकेश ढोड़ी और कार्यकारिणी के अन्य सदस्य गौतम व्यास और मनोज गुप्ता ने अपना पदभार ग्रहण किया और शपथ ली। कार्यक्रम का मंच संचालन संजीव सिंह द्वारा किया गया और उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया । इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य प्राचार्य ए के वर्मा का स्वागत एसोसिएशन के मेंबरों द्वारा किया गया । मुख्य अतिथि ने अपने भाषण में सभी एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और इस असोसीएशनके गठन पर सभीको शुभकामनाएँदी । नव निर्वाचित अध्यक्ष विल्सन मेमन ने कहा है कि सेकेंडरी सेक्टर १० स्कूल ने छात्रों के जीवन में एक अहम भूमिका निभाई है आज जो कुछ भी है इसी स्कूल की बदौलत है । उन्होंने कहा की एसोसिएशन का मुख्य कार्य स्कूल के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करना है और आने वाले समय में नई ऊंचाइयों तक ले कर जाना है ।इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य ए के वर्मा ने असोसीएशन के प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया । समापन भाषण राकेश डैडी जी ने किया । इस समारोह में एसोसिएशन के आजीवन सदस्य बी एस पी के जी एम राहुल अरोड़ाजी ,अनिरुद्ध रॉय ,जेरी कोसी , राहुल श्रीवास्तव ,रोहित अग्रवाल ,सीमा फिलिप , नेहा चंद्राकर, मीरा शर्मा , जीएम अरुण कुमारजी , रोहित उप्पल , मौसमी नंदी , प्रभा नायार , टी उषा , श्रीदेवी दुर्गे, मोहम्मद हिरानी , टी सुरेश , गुरदीप सिंह , जयंता मित्त्रा, नेहा बसु रमेश संतोष भूसंनूर ,स्मिता शर्मा,सुधाकरण साजन आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयंती पर महिला पत्रकार हुई सम्मानित
    • May 11, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयंती एवं विश्व पत्रकार दिवस के उपलक्ष्य पर रविवार को सुपेला हिमालय होटल मे हुआ में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता…

    और पढ़ें
    भिलाई में ‘अतिरिक्त सखी वन स्टॉप सेंटर’ का विधायक रिकेश सेन ने किया शुभारंभ
    • May 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भिलाई नगर में ‘अतिरिक्त सखी वन स्टॉप सेंटर’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस सेंटर का उद्घाटन वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के द्वारा किया गया। उद्घाटन…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *