भीषण गर्मी में पक्षियों को बचाने की पहल, मानव जीवन मे पशु- पक्षियों का विशेष महत्व है:-महापौर

शेयर करें

दुर्ग // नगर पालिक निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल ने धर्मपत्नी श्रीमती स्वेता बाकलीवाल के साथ भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों का जीवन बचाने के लिए अपने निवास के छत पर चारो तरह दाना पानी से भरे मिट्टी के सकोरे रखे। इस दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहरवासियों एवं सामाजिक संस्थाओं को आगे आने की अपील की है भीषण गर्मी में पक्षियो को बचाने शहर के हर एक नागरिक को यहां कदम उठाना चाहिए, अपने घर के छत व दीवारों समेत घर की खिड़कियों और आंगन में एक कटोरा पानी व अनाज के दाने रखे,ताकि पक्षियों का कलरव मानव जीवन मे सुखद एहसास कराता रहे।सुबह आँखे खुलने के साथ ही घरो के आस पास गौरेया बच्चो सहित बड़ो का भी अपनी और आकर्षित करती है।गर्मी में घरो के आस पास इनकी चहचहाहट बनी रहे,इसके लिए जरूरी है कि लोग पक्षियों से प्रेम करें और उनका गर्मी भीषण में विशेष ख्याल रखें।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply