शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों का संकुल स्तरीय प्रशिक्षण 22 एवं 23 और विद्यालय स्तरीय प्रशिक्षण 29 एवं 30 नवंबर को 

शेयर करें

रायपुर // राज्य में प्रारंभिक स्तर के विद्यालयों में गठित शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों के प्रशिक्षण के लिए समय-सारणी जारी की गई है। निर्धारित समय-सारणी अनुसार संकुल स्तरीय स्त्रोत दल का दो दिवसीय प्रशिक्षण 22 एवं 23 नवंबर को और विद्यालय स्तरीय प्रशिक्षण 29 एवं 30 नवंबर को दिया जाएगा। प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा ने सभी जिला मिशन समन्वयक, जिला परियोजना कार्यालय को निर्धारित तिथि अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न कराने के निर्देश दिए है।    
    

संकुल स्तरीय स्त्रोत दल का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रत्येक विद्यालय से दो-दो व्यक्तियों, जिसमें एक प्रधान पाठक अथवा प्रशिक्षण देने में कुशल शिक्षक अथवा शाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) का सदस्य जो प्रशिक्षण देने के इच्छुक हो को संकुल मुख्यालय में मास्टर टेªनर्स के रूप में 21 से 23 नवंबर तक दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह प्रशिक्षण जिला स्तरीय स्त्रोत दल द्वारा दिया जाएगा। प्रशिक्षण में राज्य साक्षरता मिशल की सहभागिता रहेगी। इसी प्रकार विद्यालय स्तर पर एसएमसी सदस्यों को दो दिवसीय प्रशिक्षण विद्यालय में गठित शाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सभी सदस्यों को संकुल स्तर पर प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर्स द्वारा 29 और 30 नवंबर को दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राज्य स्तरीय और जिला स्तर स्त्रोत दल का दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    2047 के विकसित भारत की बागडोर युवाओं के हाथों में- केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा है कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में आज की…

    और पढ़ें

    Leave a Reply