शाला प्रबंधन एवं विकास समिति गठन के संबंध में निर्देश

शेयर करें

रायपुर // राज्य शासन के हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के गठन के निर्देश जारी किए है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज इस संबंध में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर से प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा से कहा है कि शासन के निर्देशानुसार प्रभारी जिले के मंत्रियों से अध्यक्ष मनोनित कराते हुए उनके द्वारा अनुमोदित नाम के आधार पर शाला एवं विकास समिति के गठन की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

 ज्ञातव्य हो कि स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने स्कूल शिक्षा सचिव को स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत नवीन शाला प्रबंध समिति एवं विकास समिति गठन की कार्रवाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए थे।  

इस संबंध में राज्य शासन ने प्रदेश के शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष एवं मनोनित सदस्यों को 18 जनवरी 2024 द्वारा जारी आदेशानुसार तत्काल प्रभाव से पृथक करते हुए इन शालाओं में पदस्थ प्राचार्यो को अस्थायी रूप से प्रभारी अध्यक्ष मनोनित किया गया था। वर्तमान में प्रदेश में राज्य शासन द्वारा जिले के प्रभारी मंत्रियों का मनोनयन कर दिया गया है। अतः शासन के निर्देशानुसार प्रभारी जिले के मंत्रियों से अध्यक्ष मनोनित कराते हुए उनके द्वारा अनुमोदित नाम के आधार पर शाला एवं विकास समिति के गठन की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।  

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply