स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम ने राज्य ओपन स्कूल परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

शेयर करें

रायपुर // स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम द्वारा आज छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने राज्य ओपन स्कूल के परीक्षा केन्द्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोवा, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय माना कैम्प का औचक निरीक्षण किया। सभी केन्द्रों में परीक्षा शांति पूर्ण आयोजित हो रही थी। किसी भी प्रकार का नकल प्रकरण नहीं पाया गया। औचक निरीक्षण के दौरान सचिव छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल प्रोफेसर व्ही.के. गोयल और जिला शिक्षा अधिकारी श्री ए.एन. बंजारा भी मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा के अंतर्गत कक्षा 10वीं के गणित और कक्षा 12वीं के लेखांकन विषय की परीक्षा थी। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम ने निरीक्षण के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोवा में कक्षा 6वीं, 7वीं और 8वीं के विद्यार्थियों के एन्डलाईन आकलन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों पढ़ाई दिनचर्या के संबंध में चर्चा की। मंत्री डॉ. टेकाम द्वारा विद्यार्थियों से अंग्रेजी वर्णमाला और गणित के प्रश्न भी पूछे गए, जिनका विद्यार्थी द्वारा उत्साहपूर्वक उत्तर दिया गया। कक्षा 6वीं के छात्र द्वारा 12 का पहाड़ा सुनाने और छात्राओं द्वारा कविता का वाचन करने पर मंत्री डॉ. टेकाम द्वारा विद्यार्थियों को पारितोषिक प्रदान कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया।

  • Related Posts

    जामुल मंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” 136 वाँ एपिसोड का सफल आयोजन
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण का श्रवण आज जामुल स्थित मंगल भवन, वार्ड क्रमांक 1 में उत्साह एवं…

    और पढ़ें
    संत रविदास की 650वीं जयंती: तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण कार्यशाला संपन्नसंत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता और बंधुत्व का प्रतीक – पवन साय
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // संत शिरोमणि रविदास महाराज जी की आगामी 650वीं जयंती के पावन अवसर एवं आगामी दोनों होने वाले तिरंगा यात्रा पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और अभियानों की…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *