चाकू लेकर लोगों को भयभीत करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

शेयर करें

दुर्ग // उरला निवासी दीपक बघेल नामक व्यक्ति आम जगह धमधा रोड सब्जी मंडी दुर्ग में बटन वाला धारदार चाकू रखकर आने जाने वाले लोगों को चाकू लहराकर डरा धमका कर भयभीत कर रहां था । पुलिस घटना स्थल पहुंचने पर एक लड़का स्टील का धारदार बटनदार चाकू को लहराते हुए लोगों को डराते धमकाते मिला l पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर दौड़ाकर पकड़ा गया। जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम दीपक बघेल पिता बाली बघेल उम्र 20 साल साकिन ब्लाक नंबर 90 बाम्बे आवास उरला दुर्ग,थाना मोहन नगर जिला दुर्ग (छ.ग.) का रहने वाला बताया।

आरोपी के कब्जे से एक प्रतिबंधित आकर के धारदार बटनदार स्टील का चाकू को जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध 25, 27 आर्म्स एक्ट अतंर्गत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमाण्ड प्राप्त कर जेल दाखिल किया गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शिव प्रसाद चंद्रा ,प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण पात्रे , आरक्षक अमित वर्मा एवं पुष्कर दिवान की विशेष भूमिका रही।

  • Related Posts

    डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के डुमरतराई में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित नवीन थोक बाजार फेस-2 का लोकार्पण किया। इस…

    और पढ़ें
    पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के नाम पर पंडवानी कला के क्षेत्र में प्रतिवर्ष राज्य सम्मान की घोषणा
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर ।। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने वाली पंडवानी की महान साधिका, पद्म विभूषण स्वर्गीय डॉ. तीजन बाई को बुधवार को रायपुर स्थित महंत घासीदास…

    और पढ़ें