सर्व ब्राह्मण समाज जिला बेमेतरा के पदाधिकारी समाज के लोगों को लेकर अमरकंटक के सामाजिक आयोजन में शामिल होने के लिए महिला पुरुष एवं युवा वर्ग पहुंचे एवं कार्यक्रम में सक्रिय रहे सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा अमरकंटक में मकर संक्रांति के दिन मंदिर दर्शन के बाद सभी सदस्यों ने सामूहिक नर्मदा आरती भी की दान दक्षिणा करने के बाद सामाजिक आयोजन प्रारंभ हुआ आयोजन को संबोधित करते हुए सर्व ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा ने इस आयोजन में अमरकंटक पहुंचे सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहां की इस प्रकार के आयोजन करने से सामाजिक रुप से एकता का अभाव हमारे समाज के लोगों में होता है आज सामाजिक रुप से एकता अनिवार्य भी हो गया है हमारे समाज के लोगों को भी समय के अनुसार अपना आचरण एवं व्यवहार में परिवर्तन लाते रहना चाहिए यहां पहुंचे सभी सर्व ब्राह्मण समाज के लोगों को मैं बधाई देता हूं मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में आप लोगों ने शामिल होकर सामाजिक एकता का परिचय दिया है उसके लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं अमरकंटक में हुए सामाजिक आयोजन में बेमेतरा जिला के लिए सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंच के जिला अध्यक्ष के रूप में श्रीमती वर्षा गौतम को मनोनीत किया गया है इस अवसर पर उन्हें नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया उपप्रांताध्यक्ष- लेखमणी पाण्डेय नें कहा की इस प्रकार के आयोजन से हमें बहुत बल मिलता है यह एक प्रकार का धार्मिक यात्रा के साथ किया गया आयोजन सही मायनों में समाज के लोगों को एक करने के लिए अच्छी पहल है इस आयोजन में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष शशिकांत तिवारी, जिला अध्यक्ष किशोर शर्मा, प्रदेश संगठन सचिव शरद तिवारी कोषाध्यक्ष धनेश्वर पाण्डेय ,मुख्य सलाहकार नंद किशोर पाण्डेय,जिला महासचिव अनिल दुबे, मनोज दुबे, रमेश तिवारी,जितेन्द्र शुक्ला, नागेन्द्र शर्मा, नरेन्द्र दिवान,महिला मंच के भारती शर्मा,आरती पाण्डेय,शशि दूबे, माया पाण्डेय,के साथ बड़ी संख्या में समाज के लोंग उपस्थित थे।






