सरस्वती सायकल योजना : 252 छात्राओं को किया गया साइकिल का वितरण

शेयर करें

बेमेतरा // स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय बेमेतरा में सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत कक्षा 9वीं के 252 छात्राओं को निःशुल्क सायकल का वितरण किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती शकुंतला साहू अध्यक्ष नगर पालिका बेमेतरा थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला विकास समिति की अध्यक्ष श्रीमती आराधना पांडेय ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में सुमन गोस्वामी, पार्षद मनोज शर्मा एवं पार्षद श्रीमती रश्मि फणेन्द्र मिश्रा मंचासीन थे।

शाला विकास समिति के सदस्य मेघूराम वर्मा, श्रीमती जामिन बंछोर उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रारंभ माता सरस्वती की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। राज्य गीत का गायन विद्यालय की छात्राओं ने किया। इस अवसर पर मनोज शर्मा ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं के लिए इस योजना को बहुत ही लाभकारी बताया और शासन की कल्याणकारी योजना निरूपित किया। सुमन गोस्वामी ने भी छात्राओं को बधाई दी और सरस्वती सायकल योजना की प्रशंसा की। उन्होंने इस योजना को बेटियों की शिक्षा लिए शासन के द्वारा उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया।

श्रीमती शकुंतला साहू ने सभी हितग्राही छात्राओं को बधाई देते हुए दो सौ बावन  छात्राओं को सायकल मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि छात्राओं को शाला आने जाने के लिए सायकल के रूप में एक साधन के मिल जाने से कई छात्राओं को अब पढ़ाई नहीं छोड़नी पड़ेगी और वे उत्साह पूर्वक विद्यालय आएंगी। श्रीमती आराधना पांडेय ने भी सभी छात्राओं को शुभकानाएं दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पालकगण भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश गौतम ने किया। यह कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

  • Related Posts

    शिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की मनमोहक महफिल, पंडवानी से लेकर फ्यूजन बैंड तक कलाकारों ने बिखेरा कला का जादू
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मेला मैदान का शिल्पग्राम मंच रविवार को लोककला, संगीत और नृत्य के अद्भुत संगम का साक्षी बना। कहीं…

    और पढ़ें
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पूरा कर रही हमारी सरकार, जनकल्याणकारी योजनाओं से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प ही विकसित भारत के निर्माण को नई गति प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply