राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने केंद्रीय इस्पात मंत्री आर सी पी सिंह के मुलाकात कर भिलाई सेक्टर 9 चिकित्सालय से जुड़ी विभिन्न मांगों के संबंध में चर्चा की

शेयर करें

दुर्ग। दिल्ली में राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय ने देश के केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री आर सी पी सिंह से उनके कार्यालय में मुलाकात की तथा भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यरत कर्मचारी,सेवानिवृत कर्मचारी तथा भिलाई में निवासरत अन्य नागरिकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। सुश्री पांडेय ने माननीय मंत्री जी को जानकारी दी कि भिलाई सेक्टर 9 स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय चिकित्सा के क्षेत्र में पूरे प्रदेश में अग्रणी संस्थान हुआ करता था । लेकिन विगत कुछ वर्षों से संयंत्र की उदासीनता के कारण इस संस्थान में न सिर्फ चिकित्सा सुविधाओं बल्किअनुभवी चिकित्सको की भी भारी कमी हो गयी है। सबसे बुरी स्थिति उन
सेवानिवृत कर्मचारियों की है जिन्होंने अपना खून पसीना लगाकर इस संयंत्र के विकास में योगदान दिया है लेकिन भिलाई इस्पात संयंत्र का एकमात्र उच्च संस्थान आज जरूरत के वक़्त के समय किसी भी प्रकार उनके काम नही आ रहा है। यह अत्यंत दुखद है कि ऐसे वृद्ध लोगों को आज दर दर भटकना पड़ रहा है उनकी यह समस्या किसी भी संवेदनशील व्यक्ति को द्रवित कर देती है।
माननीय मंत्री श्री आर सी पी सिंह ने इस समस्या को अत्यंत धैर्य से सुना तथा सुश्री सरोज पांडेय को आश्वासन दिया कि इसका समयसीमा में निराकरण किया जाएगा । उन्होंने कहा इस हेतु वह स्वयं बहुत जल्द भिलाई इस्पात संयंत्र का दौरा करेंगे तथा स्थानीय स्तर की जितनी समस्याएं माननीय सांसद ने उठायी है, उसका स्वयं अवलोकन कर उसे निराकृत करेंगे। सुश्री सरोज पांडेय ने मंत्री जी का धन्यवाद किया तथा उन्हें जल्द से जल्द भिलाई आने का निमंत्रण दिया।

  • Related Posts

    अधिकारियों की बैठक लेकर काम में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा गुणवत्ता और समय-सीमा में पूर्णता सर्वोच्च प्राथमिकता
    • May 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज बिलासपुर में नेहरू चौक से दर्रीघाट तक बन रहे 10 किमी फोरलेन सड़क के कार्यों का निरीक्षण…

    और पढ़ें
    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को 10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी
    • May 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को 10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी किए जाने का स्वागत…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *