सभी संचालकों की जिम्मेदारी,शौचालयों को स्वच्छ और दुरुस्त रखें:निगमायुक्त
दुर्ग। नगर पालिक निगम क्षेत्र सीमा अंतर्गत सुलभ शौचालयों,सामुदायिक शौचालयों को संचालित करने वाले महिला स्व सहायता समूहों एवं एनजीओ के संचालकों को निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने सभी संचालकों को निर्देशित कर कहा बहुत ही विश्वास और अपेक्षा के साथ आप सभी को दुर्ग शहर का यह महत्वपूर्ण कार्य दिया गया है।और आप सभी को पता है कि शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 प्रभावशील है इसलिए आप लोगों की जो भी समस्याए हैं उसे अधिकारी के पास दर्ज करायें तथा शौचालयों को स्वच्छ और दुरुस्त रखें।महिला स्व.सहायता समूहों को दिये निर्देश आयुक्त हरेश मंडावी ने 16 सुलभ और 48 शौचालय संचालित करने वाले संचालकों को निर्देशित कर कहा कि सभी संचालक अनुबंध में दिये गये नियम शर्तो के अनुसार व्यवस्था बनाकर रखें। सभी शौचालयों में केयरटेकर रखने के साथ कम से कम 3 बार सफाई करायें।उन्होनें प्रतिदिन अलग-अलग समय में किये जाने वाले काम की फोटो मोबाईल में व्हाट्सएप्प शेयर अवश्य करें। उन्होनें कहा मेरे द्वारा कभी भी किसी भी समय निरीक्षण किया जा सकता है।गंदगी पाए जाने पर तत्काल कार्रवाही की जायेगी। शौचालयों में पानी,प्रकाश की व्यवस्था रहे इसका ध्यान रखें,टायलेट सीट और टाईल्स टूटा-फूटा न हो।






