जामुल // सनातन धर्म गौ रक्षक वाहिनी गणतंत्र दिवस के अवसर पर जामुल भिलाई में बैठक हुई सम्पन्न l इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष शशांक देशमुख, जिला अध्यक्ष रायपुर अभिषेक निषाद, विक्की निषाद, दीपांकर पॉल, अभिषेक साहू, भाजपा जामुल मण्डल अध्यक्ष जोगेश्वर सोनी उपस्थित रहे l सर्वप्रथम माँ भारती के तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया l
इस बैठक में गौ माता की सेवा के बारे में बताया गया साथ ही गौ सेवा के लिए लोगों को जागरूक किया गया l इसी कड़ी में जिले की नियुक्ति भी की गई जिसमें जिला अध्यक्ष विभा निषाद जिला उपाध्यक्ष गायत्री निषाद, आशा गंधर्व, पार्वती साहू, जिला सचिव सुनीता निषाद, रोहणी कौशल, केशवरी साहू दुर्गा देवांगन वार्ड अध्यक्ष सुशिला निषाद, हिरकनी निषाद, देवकी निषाद, हिना खान, नूतन निषाद, पूर्णिमा यादव, लक्ष्मी ठाकुर, करुणा गंधर्व , दीप माला साहू, को नियुक्त किया गया ।
बैठक में भाजपा जामुल किसान मोर्चा अध्यक्ष रामचरण साहू, भाजपा जामुल महिला मोर्चा अध्यक्ष रूपेशवरी वर्मा, योग शिक्षक शत्रुहन साहू, संतोष चौरसिया उपस्थित थे l






