बेमेतरा समृध्दि विहार में गुरुघासीदास बाबा  की जयंती कार्यक्रम में उपस्थित रहे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह

शेयर करें

मनखे मनखे एक समान का संदेश बाबा गुरु घासीदास ने पूरी दुनिया में समरसता के लिए : डॉ रमन

बेमेतरा। समृध्दि विहार में गुरुघासीदास बाबा  की जयंती कार्यक्रम मनाया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ डॉ. रमन सिंह उपस्थित रहे
डॉ रमन अपने उदबोधन में कहा कि विश्व के सबसे ताकतवर मंत्र बाबा जी ने दिया कि मनखे मनखे एक समान, जो पूरी दुनिया में शांति और समृद्धि के लिए श्रेष्ठ कारगर साबित हुई है, एकजुटता और समरसता का इससे बड़ा कोई मंत्र नहीं हो सकता।  मुख्य वक्ता के रूप सतनामी समाज के सर्वोच्च गुरु तेलासीपुरी धाम  आसम दास गुरुजी ने कहा कि कांग्रेसनीत भूपेश बघेल सरकार जब से आई है सतनामी समाज के धर्म स्थलों को बहुत बड़ी संख्या में तोड़ा और जलाया जा रहा है। हत्या, बालात्कार, प्रताड़ना, अत्याचार, व्याभाचार, नशाखोरी, शराब, चरस, गांजा की तस्करी आदि चरम सीमा पर पहुंच गई है, जिससे समाज अंदर ही अंदर खोखला होते जा रहा है। भूपेश सरकार के संरक्षण पर गांव गांव में सतनामी समाज का धर्मांतरण व मतांतरण किया जा रहा है, यह सभी विषय बहुत ही चिंतनीय है, समाज एकजुट होकर ऐसी सरकार से छुटकारा पाए तभी समाज का सर्वांगिण विकास हो पायेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा बेमेतरा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी  ने कहा कि सादा झंडा हमें सादा जीवन उच्च विचार की प्रेरणा देती है, सत्य आधारित जीवन जीने की राह दिखाती है, हम सबको बाबा जी के बताए मार्ग पर चलकर समाज में एकजुटता समरसता लानी चाहिए, कार्यक्रम के मुख्य आयोजक तोपसिंह टंडन  ने सभी अतिथियों का फूलमाला, साल-श्रीफल से स्वागत व अभिनंदन किया तथा स्वागत भाषण पर जयंती में आए हुए मंचस्थ अतिथि, जनता जनार्दन, संत समाज व कॉलोनीवासियों का आभार माना।

        कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बेमेतरा विधानसभा के पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्र शर्मा, पूर्व संसदीय सचिव व पूर्व विधायक कवर्धा डॉ. सियाराम साहू , भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती संध्या परिगनिहा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य . प्रहलाद रजक , पि. व. मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व कोरिया जिला संगठन प्रभारी होरीलाल सिन्हा, किसान मोर्चा प्रदेश का. सदस्य छन्नू गुप्ता, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपेश साहू , युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष परमेश्वर वर्मा, अजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जगजीवन खरे के साथ-साथ भाजपा व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री व दुर्ग संभाग प्रभारी बेदराम जांगड़े ने तथा आभार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री दयावंत धर बांधे ने किया।

  • Related Posts

    PMGSY-IV में 10 किमी क्लस्टर की विशेष व्यवस्था का प्रस्ताव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया सकारात्मक आश्वासन
    • July 31, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर बस्तर संभाग के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक सड़क…

    और पढ़ें
    बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली पहुंचाने की पहल, केंद्र से विशेष सहायता का आग्रह
    • July 31, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम से मुलाकात कर धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के तहत बस्तर संभाग के 7…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *